12 शेरों के बीच में हुआ बच्चे का जन्म, महिला और बच्चा सुरक्षित

0
384
A human baby born safely among 12 lions

 

हाल ही में एक महिला ने 12 शेरों के बीच अपने बच्चे को जन्म दिया है। जी हां, यह खबर सच्ची है। आपने कभी सड़क या टॉयलेट में बच्चे के जन्म के बारे में सुना या पढ़ा होगा ही, पर हाल ही महिला ने गुजरात के गिर के घने जंगलों में 12 खूंखार शेरों के बीच बच्चे को जन्म दिया है, आइए जानते हैं इस खबर को।

A human baby born safely among 12 lionsimage source:

असल में हुआ यह था कि बीते कुछ दिनों पहले गुजरात के लुनासपुर नामक गांव की निवासी मंजुबेन मकवाना को डिलीवरी होने वाली थी और इसलिए उनको जफराबाद के किसी अस्पताल में एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। कुछ समय बाद में अशोक मकवाना ने देखा कि महिला के पेट बच्चा बाहर आ रहा है इसलिए उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर को एक और गाड़ी रोकने को कहा।

गाड़ी रोक दी गई और अशोक मकवाना ने डॉक्टर को फोन लगा दिया, पर उस समय ही अंदर के जंगल से 12 खूंखार शेर बाहर आ गए और उन्होंने गाड़ी को घेर लिया। इस प्रकार से गाड़ी तक का सारा रास्ता ब्लॉक होने की वजह से अब कोई सहायता महिला के पास नहीं पहुंचाई जा सकती थी। अब अशोक ने डॉक्टर को फोन कर उनके निर्देशानुसार महिला की डिलीवरी खुद कराई और एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। बाद में एंबुलेंस को धीरे- धीरे आगे बढ़ाते हुए शेरों के बीच से बाहर निकाला गया। इस प्रकार से एक महिला ने 12 शेरों के बीच में बच्चे को जन्म दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here