मध्य प्रदेश में मिला खजाना, खुले नए राज

0
452

अपने देश में भी बहुत सी ऐसी चीजें मिली हैं जिनको खजाने की श्रेणी में रखा गया है और हालही में उनमें से एक वस्तु मध्यप्रदेश के चित्रकूट में मिली है। जी हां, हालही में यह खजाना भू वैज्ञानिकों के हाथ लगा है। यह खजाना चित्रकूट नामक स्थान पर पाया गया है, इसी खजाने में वैज्ञानिको के हाथ “रेड एलगी का फॉसिल” लगा है, जो की करीब 1.6 बिलियन वर्ष पुराना है।

एक बायोलॉजी जर्नल में इस पर एक आलेख भी प्रकाशित हुआ है, जिसमें बताया गया है कि वैज्ञानिकों को 2 जीवाश्म मिले हैं, जो काफी प्राचीन है तथा ये जीवाश्म रेड एलगी से काफी मिलते जुलते हैं। ये जीवाश्म चित्रकूट के सेडीमेंटरी नामक पत्थरों से मिले हैं। इनमें से एक जीवाश्म में फ्लेश की कॉलोनी दिखाई पड़ रही है, तो दूसरा जीवाश्म धागे के आकार का है। वर्तमान में अब इन दोनों ही जीवाश्मों के ऊपर रिसर्च चल रही है, देखना अब यह है कि इन जीवाश्मों से प्राचीन समय के किस प्रकार के राज खुलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here