इस विक्लांग शख्स ने एवरेस्ट को लांघ बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

0
464

शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद चार्ली लिनविले ने विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बता दें कि एवरेस्ट पर चढ़ने की यह उनकी तीसरी कोशिश थी, जिसमें वह अखिरकार सफल हो गए।

आपको बात दें कि चार्ली साल 2011 में अफगानिस्तान के एक विस्फोट में घायल हो गए थे, जिसके बाद उनके दाहिने पैर ने काम करना बंद कर दिया। चार्ली ने ऑपरेशन एवरेस्ट 2016 में भाग लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

635992727375273594-635599656822499175-IMG-1376Image Source :http://www.gannett-cdn.com/

चार्ली इस परियोजना के संस्थापक और अध्यक्ष टिम मेडवेटज, कैमरामैन काजूया हिराडे और निर्माता एड वार्डल के साथ एक टीम में शामिल हुए। चार्ली पहली बार साल 2014 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़े, इसके बाद वह 2015 में भी एवरेस्ट की चोटी पर चढ़े, लेकिन उन दिनों भूकंप के कारण होने वाली गंभीर क्षति और मौसम के बिगड़ने से वह चढ़ाई करने में नाकाम हो गए। लेकिन 2016 में उनकी तीन साल की मेहनत रंग लाई और वह एवरेस्ट की चोटी को छूने में कामयाब हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here