खोज – अंतरिक्ष में मिला विशाल जलस्त्रोत, कर सकता है सूरज को भी ठंडा

0
386

वैज्ञानिक काफी लंबे समय से अंतरिक्ष में पानी की खोज अलग-अलग ग्रहों पर कर रहें हैं, पर अब खगोलशास्त्रियों ने पानी के स्त्रोत को अंतरिक्ष में खोज लिया है और यह इतना बड़ा है कि यह सूरज को भी चंद सेकेंडों में ठंडा कर सकता है। जी हां, असल में वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक ऐसे विशाल जल स्त्रोत को खोज निकाला है जो सूरज को भी अपने अंदर समा सकता है। इस खोज से यह पक्का पता लग गया है कि अंतरिक्ष में पानी मौजूद है।

water-source1Image Source:

असल में वैज्ञानिकों को वाष्पोत्सर्जन के कई इतने विशाल समूह मिले हैं जो पृथ्वी के सभी समुद्रों को अपने अंदर समा सकते हैं। वर्तमान में मिला जलवाष्प भी सूरज से करीब 1,00,000 गुना बड़ा है जो सूरज को भी अपने अंदर समाने की योग्यता रखता है। नासा की ‘जेट प्रोपलशन लेबोरेट्री’ के खगोलशास्त्री मेट ब्रेडफोर्ड ने इस बारे में कहा है कि “कैसर के पास का वातावरण बहुत ही अलग और अद्वितीय है, क्योंकि यह पानी के बड़े-बड़े समूह बना रहा है। यह बताता है कि ब्रह्मांड में पानी की मौजूदगी बहुत पहले से है।”, इस प्रकार से देखा जाए तो अंतरिक्ष में पानी होने की बात अपने आप में एक बड़ी बात है, जो की इंसान के अन्य ग्रह पर रहने के सपने को और भी ज्यादा आसान कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here