प्यार में मिला धोखा तो गर्लफ्रेंड ने लड़के को सबक सीखाने के लिए दिया दर्दनाक घटना को अंजाम

0
428

प्यार वो नशा है जिसमें पड़कर प्रेमी अपनी चाहत को पाने के लिए हर सीमा को पार कर जाता है, पर जब प्रेम में किसी एक को बेवफाई मिल जाए तो दिल टूटकर चकनाचूर हो जाता है। फिर टूटे हुए दिल से वो अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर जाने के लिए तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ इस लड़की के साथ भी, शादी करने से इंकार करने पर लड़की ने कर दी सभी हदें पार। जानें इस पूरे मामले के बारे में…

crazy-ex-lovers1Image Source:

अभी तक आपने प्यार में धोखा खाए किसी लड़के के द्वारा ही लड़की से बदला लेने की घटनाओं के बारे में सुना होगा, पर इस बार लड़के ने नहीं बल्कि लड़की नें अपने प्यार को पाने के लिए बेहद ही खतरनाक घटना को अजांम दिया। बेंगलुरु की निवासी 26 वर्षीय लीडिया यशपाल नामक लड़की का संबंध करीब 8 सालों से जयप्रकाश नाम के लड़के के साथ था, पर दोनों के संबंधों में धर्म बन रहा था रोड़ा। जिसका हल निकालने के लिए लड़की ने उस लड़के पर धर्मपरिवर्तन कर शादी करने का प्रेशर बनाया। जिससे लड़के ने इंकार करते हुए उससे दूरिया बनाना ही उचित समझा और ब्रेकअप कर लिया। इस बात से नाराज लीडिया ने एक दिन मौका पाकर बीच सड़क में जयप्रकाश पर एसिड से हमला कर दिया। इसके बाद उस पर चाकू से भी हमले कर दिए। एसिड से हमला होने के बाद जयप्रकाश उसी स्थिति में खुद पुलिस स्टेशन जा पहुंचा और लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब इस प्यार ने जयप्रकाश को हॉस्पिटल पहुंचा दिया है। फिलहाल अभी जयप्रकाश की हालत खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here