4 महीने पहले मर चुकी मां के गर्भ से बच्चे ने लिया जन्म

0
376

 

बच्चे ने मां की मौत के चार महीने बाद जन्म लिया, तो दुनिया के लोग हैरान हो गए। जी हां, यह सच है असल में कुछ समय पहले एक ऐसा समय था जब बच्चे जन्म के कुछ समय बाद ही मर जाया करते थे पर अब विज्ञान इतनी तरक्की कर चुका है कि मां के मरने के बाद भी उसकी कोख से बच्चे की डिलीवरी होना सक्षम हो गया है।

यह खबर है “लिस्बन” की है जोकि पुर्तगाल की राजधानी है। यहां पर एक महिला की मौत गर्भावस्था में ब्रेन हैमरेज की वजह से हो गई थी पर चार महीने बाद ही इसके गर्भ में पल रहें बच्चे ने जन्म लिया। यह कार्य सिजेरियन डिलीवरी की मदद से किया गया था। 37 वर्षीय इस महिला की मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से होने के बाद डॉक्टरों ने पाया कि इसके पेट में पल रहा भ्रूण अभी स्वस्थ है, इसलिए डाक्टरों ने इस महिला को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखने का फैसला किया ताकि भ्रूण को विकसित होने का पूरा समय मिल पाए। यह सारा कार्य “साओ जोन्स हॉस्पिटल” में हुआ था।

Image Source:

हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा कि हमने परिवार के लोगों की सहमति के साथ में ही यह फैसला लिया था, ताकि महिला के भ्रूण की गर्भावस्था को पूरा समय मिल सके तथा वह पूरी तरह विकसित हो सके। पुर्तगीज सोसाइटी ऑफ ऑब्स‍टेट्रिशिएन्स की हेड लुइस ग्रेसा का कहना है कि “इस बच्चे का जन्म हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस प्रकार की स्थिति में बहुत सी महिलाओं की मौत हो जाती है, जिसके कारण उनके गर्भस्थ बच्चे की मौत भी हो जाती है, पर इस महिला के बच्चे को बचा लिया गया तथा बच्चे के भ्रूण पर भी नजर रखी जो कि बहुत मुश्किल कार्य था। इस प्रकार से विज्ञान ने वर्तमान में एक मृत महिला की कोख से एक जीवित बच्चे को जन्म दिलाकर एक अविश्वसनीय कार्य कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here