मासिकधर्म यानि पीरियड्स के दिनों में लड़कियों की हालत क्या होती है ये तो हर कोई जानता है। पैड्स के साथ उन्हें पूरा दिन काटना पड़ता है। कई बार पैड्स न होने या फिर अधिक ब्लीडिंग के कारण पैड के खराब होने की सूरत में उन्हें बहुत काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन सभी समस्याओं को एक नई व अनोखी तकनीक के जरिये हल किया जा सकता है। सिंगापुर की तीन बहनों ने पीरियड्स की समस्या का हल निकालते हुए फ्रीडम कप का आविष्कार किया है। यह कप पीरियड्स के दिनों में हैवी ब्लीडिंग की दिक्कत को भी हल कर देगा। इसके चलते अब महिलाओं को सेनेटरी पैड्स पर बार बार पैसे भी खर्च नही करने पड़ेंगे।
घंटी के आकार का यह कप –
Image source:
अगर इस कप के आकार के बारे में बात की जाए तो एक घंटी के आकार का है ताकि यह महिलाओं नीचले हिस्से में सही से फीट हो जाए और उन्हें अपने काम काज में कोई दिक्कत भी न आए। इस कप को लगाने के बाद जो ब्लीडिंग होगी वो इस कप में जगा हो जाएगी। यह कप एक बार में करीब 12 घंटे तक काम आता है। जबकि इसकी तुलना में सेनेटरी नैपकिन बहुत जल्द खराब हो जाते हैं। इस कप की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे साफ करके दोबारा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जिन बहनों ने इसे बनाया है उनका कहना है कि कप की वजह से अब नैपकिन की वेस्टेज कम होगी और जो महिलाएं नैपकिन नही खरीद पाती उन्हें आसानी होगी।
10 साल तक चलेगा एक कप –
Image source:
फ्रीडम कप की एक और खास बात यह है कि जिस मेडिकल ग्रेड सिलिकॉन से ये कप बना है वह इसे 10 साल का लाइफ देता है। यानि आप एक फ्रीडम कप को 10 साल तक इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर इसकी तुलना में सेनेटरी पैड को देखा जाए तो एक समान्य महिला 10 में 5000 सेनेटरी पैड यूज करती है, ऐसे इस कप का इस्तेमाल करने पर आपका बहुत सा पैसा भी बचेगा। फिलहाल इस कप की कीमत 25 डॉलर यानि 1700 रुपये है।
