योगमाया नामक यह लड़की आंखें बंद करके भी देख सकती हैं सब कुछ, जानें इसके बारे में

0
444
योगमाया

 

सुपर एनर्जी की तो आपने बहुत सी बाते सुनी होगी, पर यहां जानिये एक ऐसी भारतीय लड़की के बारे में जिसके अंदर सुपर नेचुरल पॉवर हैं। जी हां, आपको आज यहां हम एक ऐसी लड़की से मिलवा रहें हैं जो सुपर नेचुरल एनर्जी रखती हैं। इस लड़की को देख कर देश विदेश के लोग हैरान हैं। आपको बता दें कि इस लड़की का नाम “योगमाया” हैं और यह बंगलुरु के “परमहंस नित्यानंद गुरुकुल” की छात्रा हैं। इस छात्रा के बारे में यह दावा किया जा रहा हैं कि यह छोटी सी लड़की किसी के भी शरीर को पल भर में स्कैन कर लेती हैं।

जिस प्रकार हम लोग डॉक्टर के पास जाकर अपने शरीर की स्कैन कराते हैं वैसे ही यह लड़की किसी के भी शरीर को स्कैन कर सकती हैं। हम इस दावे की पुष्टि तो नहीं करते पर चारों और इस लड़की के बारे में यही दावा किया जा रहा हैं।

योगमायाImage Source:

यदि योगमाया नामक यह लड़की अपनी आंखों की सहायता से किसी के भी शरीर को स्कैन कर सकती हैं तो इसको उस रुसी लड़की का ही जवाब माना जाना चाहिए जो कुछ दिन पहले अपनी एक्स-रे विजन की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही थी। उस लड़की का नाम ‘नताशा” बताया गया था। वह लड़की वर्तमान में मॉस्को की स्टेट स्टोमैटोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में स्टडी कर रही हैं। जो भी लोग नताशा से मिले हैं वे हैरान होते हैं और कहते हैं कि इसकी आँखों में एक्स-रे मशीन लगी हैं। नताशा की आंखो का डॉक्टर कई बार चैकअप भी कर चुके हैं। नताशा को 2004 में डिस्कबरी चैनल में भी दिखाया गया था। माना जाता हैं कि अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद ही नताशा की देखने की क्षमता बढ़ी थी।

दूसरी और योगमाया नामक इस भारतीय लड़की की आंखों की क्षमता एक्सीडेंटली नहीं बढ़ी हैं। यह लड़की बताती है कि “प्रत्येक इंसान के पास एक तृतीय नेत्र होता हैं और जो उस नेत्र को खोल लेता हैं व उससे काम लेना सीख लेता हैं। उसके लिए कुछ भी देखना आसान हो जाता हैं। योगमाया कहती हैं कि उसने अपने गुरु नित्यानंद से ही यह सब सीखा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here