दुनिया काफी बड़ी है और यहां पर कई ऐसे स्थान हैं, जिनके बारे में लोग भी नहीं जान पाए हैं, असल में ये स्थान काफी रहस्यमय हैं। हालांकि ऐसे कई स्थानों के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं, पर आज हम दुनिया के कुछ अन्य स्थानों के बारे में आपको बता रहें हैं, आइए जानते हैं इन स्थानों के बारे में।
1- द डेविल सी –
समुंद्र के बारे में आपने काफी कुछ सुना ही होगा, पर “द डेविल सी” एक समुंद्र ऐसा है जहां पर आज कोई नहीं जाता, क्योंकि इस स्थान पर कई जहाज सहित बहुत से व्यक्ति अचानक ही गायब हो चुके हैं। इसलिए इसको “शैतानी समुंद्र” भी कहा जाता है। इस जगह पर काफी लोगों ने बहुत अजीब किस्म की रोशनी भी देखी है। यह समुंद्र आज तक सभी के लिए रहस्यमय बना हुआ है।
 Image Source:
Image Source:
2- मिशिगन ट्राएंगल –
बरमूडा ट्राइएंगल के बारे में तो जानते ही होंगे वैसे ही यह मिशिगन ट्राएंगल भी काफी रहस्यमयी है। यह ट्राइएंगल मिशिगन झील नामक एक झील पर स्थित है जो की उत्तरी अमेरिका में स्थित है। इस स्थान पर कई व्यक्ति गायब हो चुके हैं जिनका आजतक कोई पता नहीं लग पाया है।
 Image Source:
Image Source:
3- सन लुइस वैली –
सन लुइस वैली नामक यह स्थान अमेरिका के कोलेराडो में स्थित है। इस स्थान पर बहुत से पालतू जानवरों को मारने की घटनाएं हुई हैं। इस स्थान पर पालतू जानवरों के शव पर घाव तो मिलते थे पर यह आजतक किसी को नहीं पता लग पाया कि उनकी मौत कैसे हुई थी और उनकी हत्या कौन करता था। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि इस स्थान पर सन 2000 से अब तक कई UFO भी देखें गए हैं।

