पानी है इस लड़की के लिए मौत, सालों से नहीं छुआ है पानी, जानें क्यों

0
694

शरीर की साफ-सफाई के लिए तथा स्वास्थ्य के लिए सभी व्यक्ति रोज नहाते हैं, पर आज हम यहां आपको एक ऐसी लड़की से मिलवा रहें हैं जो पानी को छूती तक नहीं हैं क्योंकि पानी को छूना उसके लिए लिया मुसीबत ले आता है, जी हां, एक ओर जहां पानी सभी लोगों के लिए जीवन है, वहीं इस लड़की के लिए पानी मौत है। पानी को मात्र छूने से इस लड़की के जीवन पर मुसीबत आ जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या है जो यह लड़की नहीं छूती है पानी को।

ashleigh-morris1Image Source:

इस लड़की का नाम Ashleigh Morris है, इस लड़की ने न तो आज तक बीच पर जाकर मौज मस्ती की है और न ही यह लड़की कभी हॉट वाटर का आनंद ले पाई है। असल में यह सब इस लड़की के लिए सपने के जैसा ही है। यह लड़की मेलबर्न में रहती है और यह लड़की जब महज 14 साल की थी तो उस समय से ही यह पानी से दूरी बना कर रख रही है। असल में इस लड़की को पानी से ही “एलर्जी” है, इस लड़की के शरीर को जैसे ही पानी छूता है वैसे ही इस लड़की के उस स्थान पर लाल रैशेज पड़ जाते हैं और सिर्फ पानी से ही नहीं बल्कि पसीना आने के कारण भी इस लड़की के शरीर पर लाल रैशेज हो जाते हैं।
Ashleigh नामक यह लड़की कहती है कि “इसकी वजह से मैं बाहर भी कहीं नहीं जा पाती। कभी-कभी शरीर में इतनी खुजली होने लगती है कि नोचने की वजह से खून आने लगता है। उनका ब्वॉयफ्रेंड और मां उनके कामों मे मदद करते हैं, लेकिन एलर्जिक होने के कारण वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुलकर नहीं जी पाती।”, मेडिकल साइंस में इस बीमारी को Aquagenic Urticaria कहा जाता है और वर्तमान में इसका ईलाज भी उपलब्ध नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here