बॉलीवुड के नये और क्यूट कपल में से एक माने जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का प्यार अब तो जग जाहिर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर ने अपने प्यार को एकबार फिर जगजाहिर कर साबित कर दिया है कि वह बेस्ट बॉयफ्रेंड हैं। दरअसल श्रीलंका में दीपिका पादुकोण की फ्रेंड की शादी थी। जिसको अटेंड करने रणवीर सिंह श्रीलंका पहुंच गये।
 Image Source: http://i7.dainikbhaskar.com/
Image Source: http://i7.dainikbhaskar.com/
बता दें कि इस शादी के फंक्शन में रणवीर सिंह और दीपिका ने बहुत ज्यादा मस्ती की। दोनों एक दूसरे की फिल्मों के गानों पर भी खूब नाचे। इस दौरान उनकी कई तस्वीर और वीडियो भी सामने आ गई है। जिसमें वह जबरदस्त मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। वहीं आप तस्वीरों में देखकर ये अंदाजा भी लगा सकते हैं कि रणवीर और दीपिका को बच्चों से कितना प्यार है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने शादी में एक बच्चे को जैसे ही देखा उसे तुरंत अपनी गोद में उठा लिया। वहीं रणवीर को बच्चे काफी पसंद हैं। ऐसे में उन्होंने भी बच्चे के साथ खेलना शुरू कर दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=gpWik7XRpFc&feature=youtu.be
Video Source: https://www.youtube.com/
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ की शूटिंग में बिजी चल रही थीं, लेकिन अपनी फ्रेंड की शादी के लिए वह ब्रेक लेकर श्रीलंका पहुंचीं। जिसके बाद रणवीर सिंह भी उनके पीछे-पीछे उनकी फ्रेंड की शादी के फंक्शन को अटेंड करने श्रीलंका पहुच गये। जहां वह कई गानों पर ठुमकते भी दिख रहे हैं।
