6 कारण जिनसे परेशान होकर पुरूष दे देते हैं महिलाओं को धोखा

0
569
Take me home

अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। पुरूषों द्वारा अपनी पत्नी को छोड़ने का सबसे बड़ा कारण उनमें दिलचस्पी खो देना ही होता है। अक्सर यह देखा गया है कि जो महिलाएं बहुत ज्यादा पूछताछ, शक और फालतू की बहस करती हैं उनके रिश्तों में अक्सर इस प्रकार की समस्याएं आती हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि वो कौन से कारण हैं जिनसे आपके पार्टनर आपको छोड़ कर दूसरों के पास चले जाते हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें।

1. भावनाओं को ना समझना
पुरूषों को अक्सर यह शिकायत होती है कि उनकी पार्टनर उन्हें समझ नहीं पाती हैं। वो जो कुछ भी उन्हें कहते हैं वह हमेशा ही उसे गलत समझती हैं। पुरूष ऐसी महिला की कम्पनी में रहना पसंद करते हैं जो उसके विश्वास लायक हो और उनकी बातों को भी समझ सके।

Sad Couple1Image Source: http://onlinereport.ro/

2. दबंग हो
अगर आप भी लोगों को अपने सामने कुछ नहीं समझती हैं तो आपका यह रवैया आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। पुरूषों को शासन करने वाली महिलाएं पसंद नहीं आती हैं। हर पुरूष को प्यार से बाहों में सिमट जाने वाली लड़कियां ही पसंद आती हैं।

Sad Couple3Image Source: http://i.huffpost.com/

3. जलन या शक करने वाली
अक्सर महिलाएं पुरूषों पर हर बात को लेकर शक करती रहती हैं। यदि पुरूष किसी और से बात कर लें तो महिलाएं जलन के मारे गुस्सा हो जाती हैं। ऐसा नहीं है कि ऐसा केवल महिलाएं ही करती हैं, कुछ पुरूष भी इसी प्रकार के काम करते हैं, परन्तु पुरूष खुद कुछ भी करें उन्हें यह हरगिज बर्दाश्त नहीं होता है कि उनकी पार्टनर उनसे पूछताछ करें।

Sad Couple4Image Source: http://www.tomorrowoman.com/

4. पार्टनर में रुचि ना लेना
कई बार यह देखने को मिलता है कि जो महिलाएं शादी के बाद भी अपने पार्टनर में रूचि नहीं रखती हैं वह अपने पार्टनर को खो देती है। पुरूषों को ही नहीं बल्कि अगर कोई भी आपको बार-बार इगनोर करे तो आप भी उन्हें पसन्द नहीं करते। हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उनमें रूची ले, उनकी बातों को सुने या उनके परिवार का खयाल रखे।

Sad Couple6Image Source: www.mondanite.ne

5. किसी न किसी पर निर्भर रहने वाली
पुरूषों को वो महिलाएं कभी भी पसंद नहीं आती हैं जो हर बात के लिए उन पर ही निर्भर रहती हों और चाहती हों कि उनके जीवन की सभी परेशानियों को पुरूष ही अकेले सम्भाले। पुरूषों को आत्मनिर्भर लड़कियां अधिक पसंद आती हैं। इससे पुरूषों को अपने ऊपर दबाव महसूस नहीं होता है और वे स्वतन्त्र रूप से जीवन जी पाते हैं।

Sad Couple5Image Source: https://media.deseretdigital.com

6. खूबसूरत ना हो
पुरूष खूबसूरत लड़कियों को देख कर अक्सर उनकी ओर अकर्षित हो जाते हैं। यदि उन्हें अपनी पार्टनर से अधिक खूबसूरत लड़की मिल जाती है जो उनकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरे तो वह अपनी वर्तमान पार्टनर को छोड़ देते हैं और किसी दूसरे से ही रिश्ता जोड़ देते हैं।

sad-coupleImage Source: http://www.shoppharmarx.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here