ये हैं भारत के 5 सबसे विवादित धार्मिक स्थल

0
873

वैसे तो भारत कई प्रकार के धर्मों को मानने वाला देश है यहां पर हर प्रकार की सभ्यता के लोग देखने को मिलते हैं, इसलिए यहां पर लगभग हर प्रकार के घर्म और मजहब के धार्मिक स्थल आपको देखने को मिल जाएंगे। ये यहां के लोगों की अलग अलग घार्मिक श्रद्धा के प्रतीक हैं। लेकिन क्या आपको पता है, की कुछ धार्मिक स्थल ऐसे भी हैं जो की लंबे समय से विवादों में घिरे हुए हैं। हालांकि इन विवादित स्थलों में सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं है बल्कि कुछ पुराने किले और महल भी शामिल हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही विविदित स्थलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1- अढ़ाई दिन का झोपड़ा

इस स्थल के बारे में कहा जाता है की 1192 ई के तराइन के युद्ध में मोहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया था, उसके बाद जब वह अजमेर से गुजर रहा था, तब उसने इस संस्कृत पाठशाला (जो आज अढ़ाई दिन का झोपड़ा कहा जाता है ) को तोड़ कर अपने गुलामों से यहां पर ढाई दिन में मस्जिद तैयार करा दी थी। तब उस संस्कृत पाठशाला को तोड़ कर यह मस्जिद बनाई गई थी। आज तक यह स्थल विवाद का केंद बना हुआ है।

अढ़ाई-दिन-का-झोपड़ाImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

2- काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद

कहा जाता है की 1669 में औरंगजेब के आदेश पर काशी विश्वनाथ मंदिर को नष्ट कर दिया गया था। यह जारी किया गया आदेश आज भी एशियाटिक लाइब्रेरी कोलकता में सुरक्षित रखा हुआ है। मंदिर को तोड़ कर यहां उस समय मस्जिद बनाई गई थी, यहां पर मंदिर और मस्जिद दोनो की दीवारें आपस में मिली हुई है।

काशी-विश्वनाथ-और-ज्ञानवापी-मस्जिदImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

3- कृष्ण जन्मभूमि

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के आधे हिसे पर ईदगाह बनी हुई है। इसके बारे में मान्यता है की औरंगजेब ने 1660 ईस्वी में कृष्ण जन्मभूमि को तोड़ कर ईदगाह बनवाई थी। कहा जाता है की इस जगह बना मंदिर कई बार नष्ट किया जा चुका है।

कृष्ण-जन्मभूमिImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

4- आगरा किला

इस किले के बारे में मान्यता है की यह किला शाहजहां ने बनवाया था। पर बहुत से लोगों का मानना है की आगरा का किला ईटों का बना था, जो की उस समय के राजपूत लोगों के अधिकार में था, इस किले का पहला विवरण तब मिलता है जब महमूद गजनवी ने इस पर कब्ज़ा कर लिया था। सिकंदर लोदी की मौत भी 1517 में इसी किले में हुई थी, पर आज भी इस किले के बारे में सही से पता न होने के कारण यह किला विवादित बना हुआ है।

आगरा-किलाImage Source:http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

5- राम जन्मभूमि

आज के समय में यह भारत की सबसे विवादित जगह बन गई है, इसके बारे में कहा जाता है की 1528 ईस्वी में बाबर के सेनापति मीर वकी ने अयोध्या के राम मंदिर को तोड़कर यहां बाबरी मस्जिद बनवाई थी। इस मस्जिद को 6 दिसंबर 1992 को तोड़ दिया गया था, तब से इसका मामला कोर्ट में चल रहा है।

राम-जन्मभूमिImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here