चमत्कारी पेड़ की पूजा करने से 6 सप्ताह में मिलती हैं गर्लफ्रेंड

-

देश का युवा वर्ग भी मान्यताओं को मानता हैं। इसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉलेज है। इस कॉलेज के अंदर वैलेंटाइन डे पर युवाओं के लिए मेले जैसा माहौल होता है। इसकी वजह यहां पर मौजूद एक चमत्कारी पेड़ है। माना जाता है कि इस पेड़ के नीचे वैलेंटाइन डे के दिन पूजा करने से मात्र छह सप्ताह के अंदर गर्लफ्रेंड मिल जाती हैं।

देश भर में वैलेटाइंन डे को युवाओं के बीच धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले अपने प्रेम का इजहार करते है। साथ ही जिन के पास गर्लफ्रेंड नहीं होती उन लोगों को निराश होना पड़ता है। लेकिन अब इन लोगों को भी निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि इन लोगों को अब गर्लफ्रेंड का वरदान देगा एक चमत्कारी पेड़। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में एक कीकर का पेड़ हैं। इस पेड़ को वर्जिन ट्री कहा जाता है। मान्यता है कि वैलेंटाइन डे के दिन जो भी इस पेड़ की होने वाली पूजा में शामिल होकर प्रसाद लेता है, उसे 6 सप्ताह के अंदर ही अपनी गर्लफ्रेंड मिल जाती है। कॉलेज के छात्र वेलेन्टाइन डे पर इस पेड़ को दिल शेप वाले लाल रंग के गुब्बारों से सजाते है। साथ ही पेड़ में कंडोम भी लगाए जाते है। इतना ही नहीं इस पेड़ में किसी बॉलीवुड हीरोइन के चित्र को भी लगाया जाता हैं। इस हीरोइन को दमदमी माई कहा जाता है। हीरोइनों के अलावा हीरों के भी चित्र लगाए जाते हैं। मान्यता है कि वैलेंटाइन डे पर जो भी दमदमी माई की पूजा में शामिल होता है और प्रसाद लेता है, उसे जल्द ही अपना साथी मिल जाता है। यह प्रथा कई वर्षों से चली आ रही है।

1

 

साथ ही इस प्रथा के चमत्कार बताने वाले कम नहीं है। वर्ष 2014 में दीपिका पादुकोण और 2015 में एक्ट्रेस और मॉडल लिसा हेडन को दमदमी माई बनाया गया था। इस पूजा में लड़कों के अलावा लड़कियां भी शामिल होती हैं।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments