ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जगहें

0
583

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी ख़ूबसूरती की वजह से बहुत ज्यादा फेमस हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इन जगहों पर जाने के लिए लोग प्लानिंग करते हैं, पर इसके साथ-साथ कुछ जगह ऐसी भी हैं जो लोगों के लिए बहुत खतरनाक हैं। यही वजह है कि इन जगहों पर लोग जाने से डरते हैं। आज हम आपको दुनिया की 5 ऐसी ही खतरनाक जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं है।

1- ऑस्ट्रेलिया का रेगिस्तानी इलाका-

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

ऑस्ट्रेलिया का बंजर इलाका और रेगिस्तान लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक है। असल में यहां की धूप ही इतनी तेज होती है कि यह आदमी को मारने के लिए काफी है। इसके अलावा इस रेगिस्तान के कीड़े किसी की भी जान लेने में बहुत माहिर होते हैं। अगर आप इनसे बच भी गए तो नमकीन पानी में रहने वाले मगरमच्छ आपको नहीं छोड़ेंगे, जो कि पानी से बाहर आ कर आप पर अटैक करने के लिए हर पल तैयार रहते हैं।

2- चोरी-डकैती में आगे है केपटाउन-

2Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

केपटाउन साउथ अफ्रीका में स्थित है जो कि अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। पिछले समय की बात करें तो केपटाउन काफी गरीब था, पर काफी मशक्कत के बाद अब इसकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आया है, लेकिन आज भी यहां पर चोरी की घटनाएं बहुत होती हैं। इसीलिए आज भी यहां के टूरिस्टों को रात को कहीं जाने पर प्रशासन मना करता है।

3- बगदाद-

3Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

इस शहर में जब तक आपका कोई बहुत जरूरी काम न हो तब तक न जाना ही बेहतर है। 2012 के बाद यह शहर आतंकियों के अड्डे के नाम से जाना जाता है। इस शहर में आज भी लोग बुलेटप्रूफ गाड़ियों में ही बाहर निकलते हैं। इस पूरे शहर में सिर्फ “अंतरराष्ट्रीय ग्रीन जोन” को ही सुरक्षित माना जाता है।

4- ईस्ट सेंट लुईस-

4Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यहां पर बसना अपने को मौत के मुंह में खुद ही धकेलने जैसा है। पूरे वर्ल्ड की सबसे वायलेंट सिटी में भी इसका नाम दर्ज है। यहां क्राइम रेट सबसे ज्यादा है।

5- न्यूक्लियर सिटी या सिटी ऑफ पीपयत-

5Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यूक्रेन के चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में 1986 में धमाका हुआ था। यह प्लांट यूक्रेन की पीपयत सिटी में था। धमाका होने के बाद यहां पर रेडिएशन बहुत ज्यादा फ़ैल गया था। जिसके चलते यहां पर 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। आज भी यहां रेडिएशन का प्रभाव देखा जा सकता है। इसलिए यहां कोई रहना पसंद नहीं करता है। आज भी यह शहर पूरी तरह वीरान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here