खोदाई में मिला यह 300 साल पुराना जहाज

0
567

देखा जाए तो जमीन के नीचे भी एक अलग दुनिया है, जहां पर बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हम सिर्फ किताबों में पढ़ पाते हैं या फिर कुछ ऐसी भी हैं जो आज किताबों से भी गायब हो चुकी हैं। इसके अलावा पूर्व काल में रही कई सभ्यताओं के अवशेष भी कई पुरातत्व विभाग ने खोजे हैं। जिनमें से “मोहनजोदड़ो” नामक सभ्यता भी एक है। ये सब खोजें इस बात को पुख्ता करती हैं कि जमीन के नीचे ऐसा बहुत कुछ है जिससे हम अंजान हैं, पर कभी-कभी बेहद अनोखी चीजें भी हमें अचानक खुदाई के दौरान मिल जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें खोदाई के दौरान अचानक एक स्थान से 300 साल पुराना जहाज मिल गया।

क्या है मामला –

यह घटना है वर्जीनिया की। यहां के ओल्ड टाउन अलेक्जेंड्रिया नामक स्थान पर एक होटल बनाने के लिए खुदाई चल रही थी तभी वहां पर अचानक खोदाई के दौरान 300 साल पुराने जहाज के अवशेष मिले। बताया जा रहा है कि यह जहाज 1775 से 1798 के बीच कभी डूबा होगा।

1Image Source: https://pbs.twimg.com/

वहां के अखबार “द वाशिंगटन पोस्ट” के अनुसार वैज्ञानिकों ने 220 एस यूनियन स्ट्रीट स्थान से एक जहाज के कुछ अवशेष प्राप्त किये हैं। इस स्थान पर वर्कर्स ने 1755 में एक वेयर हाउस की नींव भी खोजी थी। इस इमारत को शहर की पहली सार्वजनिक ईमारत माना जा रहा है। थंडरवर्ल्ड आर्कियॉलॉजी के डायरेक्टर ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि “यह अवशेष काफी दुर्लभ हैं। ऐसा कभी नहीं होता। मैं खुद 15 साल से इस फील्ड में काम कर रहा हूं और मैंने कभी इस प्रकार का कोई केस अभी तक नहीं देखा था।”

नेवल आर्कियोलॉजिस्ट्स भी इस जहाज के प्रत्येक हिस्से की जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह जहाज आखिर कहां से चला था और क्या लेकर चला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here