200 साल पुराना कंडोम हुआ ऑनलाइन नीलाम

0
503

आपको अब तक ऐसा लगता होगा कि कंडोम का इस्तेमाल 2० वीं सदी से होने लगा है, लेकिन हम आपको बता दें कि कंडोम का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि 200 साल पहले से होता आ रहा है। यह खबर आपके लिए शायद हास्यस्पद हो, लेकिन यह सच है कि हाल में एक कंडोम पाया गया था, जो कि 200 साल पुराना था। इस कंडोम की नीलामी हुई जिसमें इसे ऑनलाइन बेचा गया और कीमत 46000 हजार रुपए लगाई गई। यह कंडोम स्पेन में निलाम किया गया है।

200 year old condom1Image Source:

लगभग दो शताब्दी पहले भेड़ की आतों से इस कंडोम को बनाया गया था। यह कंडोम काफी दुर्लभ है, ऐसे कंडोम कुछ ही है जो कि म्यूजियम में ही दिखने को मिलते है। इस कंडोम की लंबाई 19 सेंटीमीटर बनाई गई और यह दुनिया का अब तक का सबसे महंगा कंडोम है। समाचार पत्रों के मुताबिक नीलाम किया गया यह कंडोम स्पेन में एक बक्से में पड़ा मिला था।

200 year old condom2Image Source:

कैटाविकी में नीलामी के समय इसकी खासियत जानकर कई लोगों ने इसे खरीदने की रुचि दिखाई। जिस कारण यह अपनी कीमत से दोगुने दाम पर खरीदा गया। इसे एम्सटर्डम नाम के एक शख्स ने खरीदा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here