16 जनवरी का इतिहास- आज के दिन हुई कई ऐतिहासिक घटनाएं

0
647

आज के दिन भारत समेत विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी। इस दिन विश्व में कई बड़े राजनैतिक और ऐतिहासिक फैसले लिए गए। इस दिन स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना था। इसके अलावा भारत में 16 जनवरी को कुछ खास राजनैतिक फैसले लिए गए, लेकिन इस दिन कई भारतीय बड़ी हस्तियों का निधन भी हुआ।

HistoryImage Source:

भारत और विश्व इतिहास में 16 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1556- स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।

History1Image Source:

1581- ब्रिटेन में संसद ने रोमन कैथेलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित किया।

History2Image Source:

1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।
1769- कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन।

History3Image Source:

1938- प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन।
1943- इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
1947- विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1955- पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।
1966- भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन।

History4Image Source:

1989- मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (मूल नाम अब्दुल खादिर) का निधन । इनके नाम सबसे अधिक 600 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकॉर्ड है।
1989- सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here