इस इंजीनियर ने बना डाला पेड़ पर 4 मंजिला घर, 18 साल से रह रहा है यहां

0
992
इस इंजीनियर ने बना डाला पेड़ पर 4 मंजिला घर, 18 साल से रह रहा है यहां

हर कोई चाहता है कि उनका घर किसी ऐसे स्थान पर हो जहां उनके आस पास पेड़ लगे हो और सारा वातावरण हरा भरा दिखे। मगर अधिकतर लोगों की यह चाहत महज सपना बन कर ही रह जाती है। लेकिन आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं उसने अपनी इस इच्छा को पूरा कर दिखाया है। इसके लिए उसने अपने आस पेड़ नही लगाए, बल्कि पेड़ पर ही अपना आशियाना बसा लिया। ये शख्स एक आईआईटी ग्रेजुएट है और उदयपुर में बतौर सिविल इंजीनियर कार्यरत है। इनका नाम के.पी सिंह है और यह अपने इस घर में पिछले 18 सालों से रह रहे हैं। आपको बता दें कि इंजीनियर के.पी सिंह का घर कोई छोटा मोटा नही है बल्कि उन्होंने आम के पेड़ पर चार मंजिला मकान बनाया है।

पेड़ को नुकसान पहुंचाए बिना बनाया मकान

पेड़ को नुकसान पहुंचाए बिना बनाया मकान

इस घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि के.पी सिंह ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि मकान बनने से पेड़ को कोई नुकसान न पहुंचे। यही कारण है कि उनके कमरों के अंदर से आप पेड़ की टाहनियां आदि निकलते देख सकते हैं। के.पी ने इस घर को साल 2000 में बनाया था। जिसके बाद से वह अपने इस घर में रह रहे हैं। अगर घर की बात करें तो इसमे सब कुछ है। उपर जाने के सिढियां रहने के लिए कमरे, खाने के लिए कीचन और नहाने धोने के लिए बाथरुम इत्यादि सब। आपको बता दें कि यह वृक्ष 87 साल पुराना है।

इस घर की बदौलत बने रिकॉर्डधारी

इस घर की बदौलत बने रिकॉर्डधारी

प्रकृति के प्रति अपने प्यार के चलते के.पी सिंह ने जिस प्रकार इस घर का निर्माण करवाया और वो भी बिना पेड़ को कोई क्षति पहुंचाए, वह सराहनीय है। इसी की बदौलत अब उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। के.पी बताते हैं कि जब शुरुआत में उन्होंने लोगों को अपना यह आइडिया बताया तो लोग उनपर हंसते थे। मगर अब जब उन्होंने इस काम को कर दिखाया है तो सभी उनकी वाहवाही करते हैं। कई लोग उनके इस घर को देखने आते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here