फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ का ट्रेलर रिलीज

0
392

एक बेहद खूबसूरत रोमेंटिक लव कैमिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में साउथ की स्वीट और चुलबुली सिंघम फेम काजल अग्रवाल बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में काजल के अपोजिट रणदीप हुड्डा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें वह एक मिश्रित मार्शल आर्ट वाले व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें दो प्यार करने वाले लव बर्ड्स के संघर्ष को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=jWxhjv1mnSY

यह ट्रेलर इस शुक्रवार भंसाली की बाजीराव मस्तानी के साथ रिलीज किया गया। फिल्म का नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म के सुपरहिट गानें ‘दो लफ्जों की कहानी’ से प्रेरित है। फिल्म का बड़ा हिस्सा मलेशिया में शूट हुआ है। काजल अग्रवाल की इस फिल्म को दीपक तिजोरी ने निर्देशित किया है। इसमें रणदीप हुड्डा के साथ काजल की कैमेस्ट्री काफी कमाल की लग रही है। वैसे अभी इसकी रिलीज डेट के बारे में पता नहीं चल पाया है। खैर, आपको बताते चलें कि काजल अग्रवाल ने 2004 में फिल्म क्यों…! हो गया ना से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2011 में आई अजय देवगन की फिल्म सिंघम में दर्शकों को वो काफी पसंद आईं। इसके बाद वो 2013 में फिल्म स्पेशल 26 में नजर आईं थी। वहीं रणदीप हुड्डा आखिरी बार 2015 में ही फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में नजर आए थे। इसके अलावा रणदीप सरबजीत पर बनने वाली बायोपिक फिल्‍म में भी सरबजीत की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here