फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में दिखा जॉन का नया लुक

0
347

नया साल जॉन के करियर के लिए शायद बेहद खुशियां लाने वाला है। उनकी एक के बाद एक लगातार तीन फिल्में उनके फैंस का मनोरंजन करने बड़े पर्दे पर जल्द आ रही हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि उनकी एक और आगामी फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ जल्द आने वाली है। जिसमें उनका पहला लुक भी जारी हो गया है। फिल्म में जॉन नीले रंग के सूट में कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में मुख्य अभिनेत्री श्रुति हसन होंगी।

https://twitter.com/TheJohnAbraham/status/677771411117641728/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw

Image Source: https://twitter.com

रॉकी हैंडसम एक ऐसे पिता की कहानी है जिसकी कोई बेटी नहीं है। वहीं, फिल्म में एक 7 साल की बेटी है जिसका कोई पिता नहीं है। ऐसे में आप समझ गए होंगे कि यह फिल्म एक्शन के साथ-साथ इमोशन से भी जुड़ी होने वाली है।

फिल्म का एक्शन विदेशी एक्शन डायरेक्टर्स ने डिजाइन किया है। 4 बेहतरीन गाने भी लोगों को इस फिल्म में सुनने को मिलेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन निशिकांत कामत ने किया है। गोवा, मुंबई और पुणे में इस फिल्म की शूटिंग की गयी है। ‘रॉकी हैंडसम’ अगले साल मार्च के महीने में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले जॉन और वरुण धवन की फिल्म ढिशुम का फर्स्ट लुक सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here