अब किसके साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं निर्देशक अनुराग कश्यप?

0
471

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की लिस्ट में अनुराग कश्यप का भी नाम आता है। अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। इन दिनों अनुराग की जिंदगी में किसी नए के आ जाने की खबर है। चर्चा है कि अनुराग कश्यप अपनी उम्र से कई वर्ष छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं।

anurag kashyap dating 22year old shubhra shetty1Image Source: http://www.9xe.com/

बॉलीवुड में गैंगस् ऑफ वासेपुर, बॉम्बे वेलवेट और बॉम्बे टॉकीज जैसी फिल्में देकर अनुराग कश्यप ने फिल्मी दुनिया में अपना नाम बेहतरीन निर्देशकों में दर्ज करवाया है। सूत्रों के अनुसार इन दिनों अनुराग कश्यप एक 22 वर्षीय लड़की से डेट कर रहे हैं। इससे पहले अनुराग आरती बजाज और कल्कि कोचलिन से शादी करके उनसे अलग हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस लड़की का नाम शुभ्रा शेट्टी है और वह पिछले वर्ष सेंट जेवियर कॉलेज से मीडिया की पढ़ाई पूरी कर अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी में काम कर रही है। अनुराग कश्यप डिजाइनर मसाब की शादी में पहुंचे थे, जहां पर शुभ्रा भी मौजूद थी। अनुराग ने इसी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें शुभ्रा दिख रही हैं। इसमें लिखा हुआ था हॉटी एट दी वेडिंग। तब से ही इन दोनों के साथ होने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अनुराग कश्यप इस तरह की चर्चाओं को बकवास बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here