डार्लिंग डोन्ट चीट के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं

0
515

बॉलीवुड में समाज के सभी रंगों को प्रस्तुत किया जाता है। इसमें समाज में होने वाली कुछ सच्ची तो कुछ काल्पनिक कहानियों को दिखाया जाता है। इन कहानियों को देखते समय दर्शक इन्हें खुद को जोड़ लेते हैं, लेकिन समाज में महिलाओं से या किसी ज्वलंत मुद्दों से जुड़े विषय को उजागर करना कभी कभार समाज पर दुष्प्रभाव भी डालता है। डार्लिंग डोन्ट चीट फिल्म में महिलाओं के असभ्य चेहरे को दिखाने के कारण उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

फिल्म डार्लिंग डोन्ट चीट के ट्रेलर के प्रदर्शित हो जाने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म में महिलाओं की छवि को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। जिसके कारण ही मेरठ में इस फिल्म के लिए जिला कलेक्ट्रेट पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में पुरुष भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने जिला अधिकारी के समक्ष फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का मानना है कि फिल्म में महिलाओं को असभ्य प्रदर्शित किया गया है। साथ ही फिल्म में दिखाई गई न्यूड ट्रिप प्रतियोगिता को भी समाज के लिए हानिकारक बताया है। विरोध करने वालों ने कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाली है।

1Image Source: http://2.bp.blogspot.com/

राजकुमार हिदुंस्थानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और फिल्म में आशीष त्यागी, राम गौरव पाण्डेय और नेहा चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज 11 मार्च को तय की गई है। प्रदर्शनकारियों ने इस फिल्म को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बैन करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी पंकज यादव का कहना है कि फिल्म में प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही फिल्म को सिनेमाघरों में चलने से रोका जाएगा। वहीं फिल्म के निर्देशक ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमने भी प्रतियोगिता को सभी नजरिए से देखा है। यह कानूनी और नैतिक रूप से गलत साबित नहीं हो रही है। वहीं, सेंसर बोर्ड भी इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए मंजूरी दे चुका है।

Video Source: https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here