भारत से जुड़ी ये बातें आज भी बनी हैं रहस्यमय

0
681

भारत एक प्राचीन देश है। यहां की संस्कृति और इतिहास बहुत पुरातन रहा है। आज तक बहुत सी इस प्रकार की घटनाएं हमारे यहां घटी हैं और कुछ इस तरह के लोग हैं जिनको समझना बेहद मुश्किल है। इन सब के पीछे न तो कोई तर्क थे और न ही कोई सुबूत, फिर भी ये वर्ल्ड मीडिया और सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चित रहीं। आज हम आपको भारत से जुड़े कुछ ऐसे ही लोगों और घटनाओं से वाकिफ करा रहे हैं जो देश में बेहद चर्चित रही हैं।

1- सम्राट अशोक की रहस्यमय सोसायटी –

samrat-ashok_1454044405Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

भारत के इतिहास में सम्राट अशोक द्वारा बनाई गई 9 लोगों की एक सोसायटी का जिक्र भी आता है। कहा जाता है कि इस सोसायटी का गठन सम्राट अशोक ने 273 ई.पू. कलिंक के युद्ध के बाद किया था। इन लोगों के पास कुछ गुप्त सूचनायें थीं जो कि गलत हाथों में पहुंचने पर बहुत घातक साबित हो सकती थीं। ये 9 लोग विश्व में कई जगह फैले थे। इनमें से कई विदेशी भी थे, पर ये लोग कौन थे और कहां चले गये आज तक किसी को पता नहीं चला।

2- बुलेट मंदिर-

bullet-temple_1455078445Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

दो दिसंबर 1988 को ओम बन्ना नामक एक आदमी की बुलेट राजस्थान के पाली में एक पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में उस व्यक्ति की मौत हो गई। तफ्तीश के दौरान पुलिस बुलेट को भी अपने साथ थाने ले गई, पर बुलेट रहस्यमय तरीके से गायब हो कर फिर से उस दुर्घटना वाले स्थान पर पहुंच गई। इस प्रकार से यह घटना कई बार घटी। इसके बाद लोगों ने उस स्थान पर ही एक मंदिर बनवा दिया, जो बुलेट मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

3- पुनर्जन्म –

shanti-devi_1454044405Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

शांता देवी नाम की महिला का जन्म दिल्ली के एक खुशहाल परिवार में 1930 में हुआ था। जब वह 4 साल की थीं तब से ही उन्होंने अपने पूर्व जन्म के बारे में बताना शुरू कर दिया था। इनके पिता ने शांता द्वारा बताई गई बातों की जांच की तो सब बातें सही निकलीं। शांता ने बताया की उसकी मौत एक बच्चे को जन्म देते समय हो गई थी। उसने अपने शहर का नाम भी बताया। जब इन सारे तथ्यों का पता लगाया गया तो सब बातें सही और सटीक निकलीं।

4- 1940 से बिना खाना-पानी के जिन्दा है ये आदमी –

sadhu-prahalad-mataji_145Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

प्रह्लाद माताजी नाम के साधु गुजरात में रहते हैं। उनका दावा है कि 1940 से उन्होंने अभी तक कुछ नहीं खाया है। इस बात की पुष्टि के लिए 2010 से 3 कैमरों की सहायता से उनके ऊपर नज़र रखी गई जिसमें सब-कुछ सही निकला। लोगों का मानना है कि यह साधु सिर्फ ऑक्सीजन और सूर्य के प्रकाश के जरिये जीवित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here