अब आपको 30 से 40 रूपए प्रति लीटर में मिलेगा पेट्रोल और डीजल

0
322

देश में पेट्रोल और डीजल की खपत बहुत ज्यादा है और यह खपत लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए ही अभी तक तेल के दाम हमेशा बढ़ते ही रहें हैं ,पर अब जल्द ही आपको पेट्रोल-डीजल महज 30 से 40 रूपए में मिल जाएगा, जी हां, यह सच है असल में भारत के शोधकर्ताओं ने वर्तमान में एक ऐसी तकनीक विकसित कर ली है जिसके बाद में अब आपको महज 30 से 40 रूपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल और डीजल मिल जाएगा तथा इस तकनीक का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपको प्लास्टिक के कचरे से भी मुक्ति मिलेगी, इस प्रकार के देखा जाए तो यह तकनीक भारत के आम लोगों के लिए दुगना फायदा करेगी।

diseal-1image source:

जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि आज से पहले यह तकनीक सिर्फ जर्मनी और अमेरिका के पास ही थी, पर वर्तमान में यह भारत में भी है। इस प्रकार से भारत ने अमेरिका और जर्मनी की बराबरी कर ली है तथा अंतरराष्ट्रीय तकनीकी स्तर पर आस्ट्रेलिया व ब्रिटेन को भी पीछे कर दिया है। इसे “ग्रीन तकनीक” कहा जाता है तथा भारतीय पैट्रोलियम संस्थान, देहरादून के लोगों ने इस तरीके को पहली बार हासिल किया है। इस तकनीक में प्लास्टिक के कूड़े को बदल कर कई गैसों में परिवर्तित कर दिया जाता है और इन गैसों में CNG भी हमें प्राप्त होती है। इस प्रकार से बड़ी मात्रा में CNG मिलने के बाद में अब पेट्रोल और डीजल के दाम काम होंगे ही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here