इस जगह लड़कियां नंगे पैर कांच और आग पर नाच कर करती हैं, गरबा

0
1049
गरबा

 

नवरात्रों में अक्सर हर जगह गरबे की धूम होती है पर कुछ स्थान ऐसे भी है जहां पर लड़कियां नंगे पैरों कांच पर चल कर गरबा खेलती है या आग के साथ गरबा करती है। देखा जाएं तो नवरात्रे के दिनों में गरबे का आयोजन बहुत धूमधाम से किया जाता है। गरबा के लिए लड़कियां रंगबिरंगे कपड़ों में तैयार होकर नाचती हैं पर कई स्थान ऐसे भी हैं जहां पर यह नृत्य बड़े ही अजीब तरीके के साथ किया जाता है। भारत में कई जगह गरबा में लड़कियां नंगे पैरों कांच पर नाचती हैं तो कई स्थानों पर आग पर गरबा किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है।

गरबाImage Source:

आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा गरबा गुजरात राज्य में खेला जाता है। यहां के अलग अलग शहरों में नवरात्र के दौरान गरबे का विशेष आयोजन होता है। गुजरात के इन शहरों में से एक शहर है जूनागढ़। इस शहर में जिस गरबे का आयोजन किया जाता है वह अपन आप में अनोखा है। यहां के गरबे को देख कर लोग अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। इस विशेष गरबे का आयोजन पिछले 10 वर्ष से यहां होता आ रहा है। इस गरबे में नवरात्र के आठवें दिन 11 से 14 वर्ष की लड़कियां नृत्य करती हैं पर उनके पैरों के नीचे मिट्टी नहीं बल्कि कांच के टुकड़े होते हैं और हाथ में जलता दीपक। इस गरबे में नृत्य करने वाली लड़कियों की उम्र का एक पैमाना होता है। उससे कम या ज्यादा उम्र की लड़कियों को इस गरबे में नहीं आने दिया जाता है। इस गरबे की ख़ास बात यह है की इसको खेलते समय लड़कियों के पैरों में खरोच तक नहीं आती है। इस प्रकार से कई अन्य शहरों में आग पर गरबे का आयोजन किया जाता है जिसमें लड़कियां आग पर चल कर गरबा खेलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here