सोफिया NGO व दिल्ली महिला आयोग द्वारा की गई “महिला पंचायत”, महिलाओं को किया गया जागरूक

0
440
Women Panchayat organised by Sofia NGO and Delhi Association of Women, enlightened women cover

महिलाओं का उनके अधिकारों व उनके साथ होने वाले शोषण के प्रति जागरूक होना बेहद जरुरी है। इसी क्रम में सोफिया NGO और दिल्ली महिला आयोग ने “महिला पंचायत” का आयोजन किया। आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग तथा सोफिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिल्ली के शास्त्री पार्क में “महिला पंचायत” का आयोजन किया गया था।

निकाली गई रैली

सोफिया NGO द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एक विशाल रैली भी निकाली गई। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करना था। इस रैली में शास्त्री पार्क की महिलाओं तथा युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निकाली गई रैली में महिला अधिकारों तथा शोषण पर आधारित नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सोफिया NGO के प्रेजिडेंट सुहैल सैफी ने बताया कि “यह प्रोग्राम महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा महिला उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न सिर्फ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए बल्कि उन्हें समाज में फैले अन्य शोषण के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।”

नुक्कड़ नाटक कर फैलाई जागरुकता

सोफिया NGO द्वारा महिला पंचायत के कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में महिलाओं की सामाजिक समस्याओं तथा महिला शोषण जैसे मुद्दों को प्रदर्षित किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिये महिलाओं को अपनी समस्याओं को दिल्ली महिला आयोग की सहायता से हल करने का तरीका भी बताया गया।

मौजूद रहें अधिकारी

महिला पंचायत के इस कार्यक्रम में कई अधिकारी भी मौजूद रहें। इस प्रोग्राम के दौरान शास्त्री पार्क के SDM अनिल सिरोही तथा दिल्ली की “क्राइम अग्नेस्ट वूमेन अधिकारी” मिथलेश जी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मिथलेश जी ने महिलाओं के अधिकारों तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में अपने विचार रखें। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए अपने बच्चों को पढ़ाने की भी गुजारिश की।

कार्यक्रम में पहुंचे शास्त्री नगर के SDM अनिल सिरोही ने भी महिलाओं को किसी भी शोषण की स्थिति के दौरान दिल्ली महिला आयोग के नंबर 181 डायल कर अपनी समस्याओं को बताने को कहा तथा बच्चों को शिक्षा को लेकर भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में सोफिया NGO के प्रेसिडेंट सुहैल सैफी ने SDM अनिल सिरोही तथा मिथलेश जी को मोमेंटों तथा फूल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में NGO प्रेसिडेंट सुहैल सैफी, राजेंद्र कौर, पार्वती, डेनिश, सर्वेश पांडेय आदि ने अपना सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here