हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी रहस्यमय तरीके से कटे महिलाओं के बाल, लोग दहशत में

0
327
Women hair cut mysteriously in delhi after it happened in haryana cover

हाल ही में हरियाणा और एनसीआर के कुछ इलाकों में महिलाओं के बाल रहस्यमय तरीके से कटने की खबर के बाद अब दिल्ली से भी ऐसी ही खबरें आने लगी है। जी हां, कुछ ही दिन पहले इस प्रकार की खबरें एनसीआर वाले इलाकों जैसे रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद से आई थीं, जिनमें महिलाओं के बाल रहस्यमय तरीके से कटने की बात सामने आई थी। इन खबरों के बीच इसी प्रकार की घटनाएं दिल्ली से भी सामने आने लगी है, जिसके चलते महिलाएं तथा लड़कियां दहशत में आ गई हैं। आज हम आपको इस बारे में ही पूरी जानकारी दे रहें हैं, तो आइए जानते हैं इस बारे में।

आपको हम बता दें कि हाल ही में दिल्ली में घटित हुई, यह घटना कांगनहेड़ी नामक गांव से आई है। घटना में सामने आया है कि मुनेश नामक 55 वर्षीय महिला अपने खेत से सुबह 10.30 पर ज्वार काट कर लौटी थी, जिसके बाद वह थकान मिटाने के लिए घर में लेट गई। मुनेश ने बताया कि उसको उस समय ऐसा लगा की किसी ने उसके बाल जोर से पकड़े थे।

इसके बाद में सब सामान्य हो गया। कुछ समय बाद मुनेश के एक पारिवारिक सदस्य ने फर्श पर महिला के बाल पड़े देखे, जिसके बाद जब मुनेश ने उनको देखा तो वह हैरान रह गई क्योंकि वह उसके ही बाल थे। इस प्रकार से मुनेश के साथ यह आश्चर्यजनक घटना घटी। इस घटना के बाद मुनेश के घर में पुलिस भी पहुंची।

मुनेश ने अभी इस बारे में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है, पर पुलिए द्वारा मुनेश का मेडिकल कराया गया है। इस घटना के बाद इसी कांगनहेड़ी गांव में ही रात “श्रीदेवी” नामक एक 45 वर्षीय महिला के बाल कटने का मामला सामने आया है। इस प्रकार से दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 2 महिलाओं के बाल कटने की घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here