बाढ़ में बही महिला, 13 घंटे पानी में लगातार तैरने के बाद बची जान

-

कभी-कभी जीवन में ऐसी परिस्थितियां सामने आ जाती है, जिनमें हमें मौत से सीधे सामना करना होता है हाल ही में घटी भारत की यह घटना सभी को यही बताती है। जैसा की आप जानते ही हैं कि भारत में वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है, जिसके चलते देश के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं।

इनमें कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां बाढ़ की विकराल और विकट स्थिति बन गई है, ऐसे में लोगों को अपनी जान बचाना भारी पड़ रहा है। आज हम आपको जिस घटना की जानकारी दे रहें हैं वह बेहद खौफनाक है। असल में यह घटना एक ऐसे ही इलाके की है जहां बरसात के बाद बाढ़ की स्थिति आ पहुंची और इसी बाढ़ में एक महिला बह गई। इस महिला को जान बचाने के लिए 13 घंटे लगातार बाढ़ के पानी में तैरना पड़ा। आइए आपको विस्तार से इस घटना के बारे में बताते हैं।

woman survives in flood after swimming for 13 hoursimage source:

यह घटना है पश्चिम बंगाल के बाढ़ पीड़ित इलाके वर्धमान की। वर्धमान क्षेत्र के कालीबाजार की निवासी 62 वर्षीय ताप्ती चौधरी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इन पर भी बाढ़ ने अपना कहर बरपाया और ताप्ती दामोदर नदी में बाढ़ के पानी में बह गईं। आपको जानकार हैरानी होगी कि ताप्ती अपनी जान बचाने के लिए 13 घंटे लगातार पानी में तैरती रही और इस दौरान उन्होंने 80 किमी की दूरी पानी में तैरकर पार की।

इसके बाद किसी शख्स की नजर उन पर पड़ी और ताप्ती की जान बच पाई। आपको हम बता दें कि ताप्ती दुर्घटनावश नदी में गिर गई थीं और उन्होंने उस समय मदद के लिए काफी लोगों को पुकारा, पर उस समय वहां कोई नहीं था। ऐसे में ताप्ती लगातार 13 घंटे पानी में तैरती रहीं और सुबह जब मछुआरों की नजर उन पर पड़ी तब कहीं जाकर उनको बचाया गया।

लोगों ने ताप्ती को पानी से निकालने के बाद अस्पताल भर्ती कराया और उनको सामान्य उपचार के बाद में छुट्टी दे दी गई। ताप्ती का कहना है कि उनको यकीन नहीं हो पा रहा है कि वे मौत के मुंह से बच कर निकल आईं हैं।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments