मौत को 7 वर्ष से पेट में पाल रही थी यह महिला, सच सामने आने पर सभी हो गए चकित

0
573
Woman got a tumor in her stomach developed 7 years ago cover

कभी-कभी इस प्रकार की परेशानियां लोगों के जीवन में आ जाती हैं जिनको जानकर हर कोई हैरान रह जाता है, हाल ही में आया मामला भी कुछ ऐसा ही है। जी हां, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानने के बाद में सभी लोग हैरान रह गए हैं। आपको बता दें कि यह मामला सेंट्रल अमेरिका के ग्वाटेमाला क्षेत्र से सामने आया है।

यह मामला 40 वर्षीय एक ऐसी महिला का है, जिसके पेट का आकार 137 सेंटीमीटर का हो गया था। इस महिला को कई लोगों ने डॉक्टर के पास जाने की सलाह भी दी थी, पर यह महिला सामाजिक कारणों से कभी डॉक्टर के पास नहीं जा पाई।

अब जब इस महिला की हालत जीवन और मृत्यु के बीच की खाई में गिरने की हो आई थी, तब मजबूरन इस महिला को डॉक्टर के पास जाना ही पड़ा और वहां जो कुछ भी सामने आया उसको देखकर सभी लोग हैरानी में पड़ गए। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस पूरी घटना के बारे में…

Woman got a tumor in her stomach developed 7 years agoimage source:

यह घटना सेंट्रल अमेरिका के ग्वाटेमाला क्षेत्र से सामने आई है। यहां की एक महिला का पेट पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ता जा रहा था। अब इस महिला का पेट 137 सेंटीमीटर का हो चुका था। पिछले 7 वर्षों में अपने पेट को दिखाने के लिए यह महिला कभी भी डॉक्टर के पास नहीं गई, पर अब मौत को करीब देख इस महिला को डॉक्टर के पास जाना ही पड़ा। आपको हम बता दें कि इस महिला की असल पहचान को अस्पताल वालों ने छुपा लिया गया है।

डॉक्टरों ने इस महिला की हालत को देखकर इसकी सर्जरी की और इस महिला के पेट से एक ट्यूमर को बाहर निकाला है। महिला के पेट से बाहर निकाले गए इस ट्यूमर को दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर बताया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 7 वर्ष में यह महिला कभी भी अपना इलाज कराने के लिए नहीं आ पाई थी, इसलिए ही इसके पेट का ट्यूमर इतना बढ़ गया था।

अभी भी यह महिला नहीं आ पाती, तो इसकी मौत निश्चित थी। आपको हम बता दें कि इस प्रकार का एक मामला लता नामक एक भारतीय महिला का भी कुछ वर्ष पहले सामने आया था। लता नामक इस महिला के पेट से डॉक्टरों से 13 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here