पाकिस्तान में आखिर क्यों एक साथ हजार कुत्तों को दिया गया जहर

0
631

कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता हैं। भारत में जानवरों के लिए भी कई कल्याणकारी संस्थाएं चलाई जा रही है। जिससे आवारा कुत्ते भी सुरक्षित रह पाते हैं। हमारे देश में किसी को भी कुत्तों से इतनी परेशानी नहीं होती हैं, जितना कि पड़ोसी देश पाकिस्तान को हो रही है। दरअसल हाल में आई एक खबर के अनुसार पाकिस्तान के कराची शहर में प्रशासन के कहने पर कम से कम 1000 कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया। प्रशासन के मुताबिक उनकी बढ़ती संख्या को देखकर ऐसा कदम उठाया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=WBL5I_KuAX8&feature=youtu.be

Video Source:

जानकारी के अनुसार पिछले साल 6500 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा था, वहीं इस साल 3700 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की शिकयत के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया और 1000 कुत्तों को खाने में जहर देकर, उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

पाकिस्तान पशु कल्याण सोसायटी ने इस खबर को और वीडियो को अपलोड कर लोगों को इस बारे में बताया, और एक मुहिम चलाई जिसके तहत लोगों को अवारा कुत्तों के प्रति संवेदन होने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here