क्या लड़कों को ही देना चाहिए गिफ्ट

0
601

वैलेंटाइन डे पर बाजारों में धूम देखी जा रही है। सभी बाजार वैंलेटाइन डे पर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए गिफ्ट्स की भरमार लेकर तैयार हैं। वहीं, दुकानों पर ऐसा देखा जा रहा है कि यहां अधिकतर लड़कों की ही भीड़ लगी हुई है। क्या लड़कियां ही गिफ्ट पाने की हकदार हैं। लड़कों को गिफ्ट्स नहीं मिलने चाहिए। गिफ्ट तो अपनी भावनाओं को प्रकट करने का ही एक तरीका है। इसे किसी विशेष वर्ग को ही देने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

14 फरवरी को अममून हर प्यार करने वाला अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ गिफ्ट देता है। इस दिन ऐसा देखने को मिलता है कि हर लड़की के पास कुछ न कुछ गिफ्ट होता है। जो यह बताता है कि वह किसी के लिए खास बन चुकी है, पर इन्हीं सब के बीच एक सवाल आमतौर पर जेहन में उठता है कि क्या लड़के गिफ्ट पाने के अधिकारी नहीं हैं। मुझे लगता है कि समाज की अवधारणा गलत है। उपहार का सीधा संबंध व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ा होता है। व्यक्ति सामने वाले को उपहार के माध्यम से ही जताता है कि वह उसकी जिंदगी में क्या अहमियत रखता है।

1Image Source: http://www.instablogs.com/

तो भला लड़के ही क्यों लड़कियों को गिफ्ट दें। प्यार का इजहार तो लड़कियां भी कर सकती हैं और उनकी भावनाओं को भी जताने का माध्यम गिफ्ट हो सकता है। तो इस बार लड़कियों को भी आगे आकर अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट प्रदान करना चाहिए। लड़कियों के पास भी अभी पूरा समय बचा हुआ है। वो बाजार में जाकर लड़कों के लिए गिफ्ट खरीद सकती हैं। हम आपकी मदद के लिए लड़कों को दिए जाने वाले गिफ्ट के बारे में आपको जानकारी दे सकते हैं, ताकि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

लड़कों को पसंद आने वाले गिफ्ट-

2Image Source: http://f.tqn.com/

बेल्ट, पर्स, टाई और कपड़े। इसके अलावा लड़कियां कुछ शो पीस भी लड़कों को गिफ्ट में दे सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here