क्यों लड़कियां आपके साथ डेट पर जाना पसंद नहीं करतीं

0
403

अगर आपका मन भी किसी लड़की को इंप्रेस करने का हो तो जान लें कि लड़की को इंप्रेस करने के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया है, लेकिन अपनी कुछ गलत आदतों को बदलकर आप भी किसी लड़की को डेट पर ले जा सकते हैं। हम आपको बता दें कि आजकल की लड़कियां किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करती हैं। अधिकतर लड़कियों के आत्मनिर्भर होने की वजह से उनको इंप्रेस कर पाना काफी मुश्किल हो गया है। जहां एक ओर पहले लड़के के खानदान को देखकर शादी कर दी जाती थी, वहीं आजकल लड़के की सोशल लाइफ और इंटेलिजेंस पर खास ध्यान रखकर शादी जैसा बड़ा फैसला किया जाता है।

अगर आप भी अभी तक यह नहीं जान पाए हैं कि कोई लड़की आपके साथ डेट पर क्यों नहीं जाने को तैयार होती है तो हो सकता है कि आपके प्रेजेंस या अप्रोच में कहीं ना कहीं कमी रही होगी। आइए आपको बताते हैं कि ऐसे क्या कारण हैं जिस वजह से कोई लड़की आपके साथ डेट पर नहीं जाना चाहती।

अगर-आप-भी-अभी-तक-यह-नहीं-जान-पाए-हैंImage Source :http://ecznn.ru/

1. अगर कोई लड़की आपके साथ डेट पर नहीं जा रही है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपकी बातें उसे पसंद ना आई हों। अगर आपका व्यवहार ऐसा है जिससे आप किसी भी बात का गलत मतलब निकाल लेते हों तो ध्यान रहे कि अगर कोई लड़की आपसे हंस कर बात कर रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपसे प्यार करती हो।

अगर-कोई-लड़की-आपके-साथ-डेट-पर-नहींImage Source :http://prtimes.jp/

2. जब लड़की आपके आस-पास हो तो ऐसे में अश्लील जोक नहीं सुनाना चाहिए। ऐसे में लड़की को लगने लगता है कि आप अश्लीलता से भरे हुए हैं।

3. कई लड़के शारीरिक संबंधों के प्रति काफी उतावले होते हैं। लड़कों की यही बात लड़कियों को पसंद नहीं आती।

4. अगर आपकी बातों से ऐसा झलकता है कि आप बहुत घमंडी हैं तो ऐसे में भी आप किसी लड़की को डेट पर नहीं ले जा पाएंगे।

5. अगर आपका शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है तो ऐसे में भी कोई लड़की आपके साथ डेट पर नहीं जाना चाहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here