विराट के इस ‘धोखे’ से दुनियाभर के फैंस अंजान!

0
460

विराट कोहली, टीम इंडिया का ऐसा स्टार बल्लेबाज जिनके दुनियाभर में लाखों करोड़ों फैंस है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी की दुनियाभर से इतना प्यार मिलने के बावजूद भी इस बल्लेबाज ने दुनिया से एक सच छिपाया है। अगर हम ये कहें कि उन्होंने दुनिया भर के फैंस को धोखे में रख उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम किया है तो गलत नहीं होगा। आपको शायद हमारी बातों पर यकिन नहीं आ रहा होगा। लेकिन जान लें की आपका ये स्टार बल्लेबाज झूठ बोलता है।

Virat-Kohli-1Image Source :http://www.crictracker.com/

आपको याद ना हो तो बता दें कि 2016 में ही एशिया कप के दौरान विराट ने बयान दिया था कि छक्के लगाना उनके बस की बात नही है। वह सिर्फ चौकें लगाना ही ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन विराट की करनी और कथनी का फर्क सामने आ गया। इस बार विराट ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 36 छक्के लगाए हैं। जिसके चलते क्रिकेट के महारथी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल तक इसमें पिछड़ गए। वहीं इससे पहले सीजन में भी विराट ने 111 छक्के लगाए थे। वैसे डिविलियर्स भी कोहली से ज्यादा पीछे नहीं है। वह भी 32 छक्को के साथ उनके काफी करीब ही है।

india_defeat_pakistan123Image Source :http://img01.ibnlive.in/

वैसे ये बात भी सच है की विराट पहले तो इतने छक्के नही मार पाता थे लेकिन इसके पीछे सिर्फ उनका जज्बा और कड़ी मेहनत है। उन्होंने अपनी फिटनेस पॉवर को इस कदर बढ़ा लिया है की वह पलक झपकते ही गेंद को अब हवा में तैरा देतें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here