सूअर के पेट से निकली इस अनोखी चीज से पल भर में करोड़पति बन गया यह, गांव वाला

0
373
Farmer To Get 4m For Pig Gallstone

 

क्या कोई व्यक्ति एक ही झटके में करोड़पति बन सकता है। आप शायद न कहें पर असल में ऐसा हुआ है। आज हम आपको यहां इसी बारे में बता रहें हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स एक आम ग्रामीण व्यक्ति है और अब यह 450,000 पाउंड यानि करीब 4 करोड़ रूपए का मालिक बन चुका है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस बारे में।

आपको सबसे पहले बता दें कि यह खबर चीन से आई है। असल में चीन के Ju County प्रान्त के एक गांव के एक व्यक्ति ने जब सूअर को काटा तो उसकी आंत में से एक पत्थर जैसी अजीब सी चीज बाहर निकली। इस चीज को उसने अपने पास रख लिया।

जब वह उसको लेकर शंघाई पंहुचा तो उसको पता लगा कि उस अजीब सी वस्तु की कीमत करोड़ो में है। करोड़पति बनने वाले इस व्यक्ति का नाम “Bo Chunlou” है। Bo Chunlou को एक एक्सपर्ट ने बताया कि उसको जो वस्तु मिली है उसकी महज चार इंच की कीमत 450,000 पाउंड है।

dc-Cover-1b78nn7du55m4aoca8h97mc3p1-20171203155815.Medi 2ndimage source

आपको बता दें कि सूअर के पेट से निकली यह अजीब सी वस्तु “बेजोर” कहलाती है। इस बेजोर (bezoar) के बारे एक्सपर्ट कहते हैं कि यह सूअर सहित कई अन्य प्राणियों की आंत तथा पेट में निर्मित होती है। इससे कई प्रकार की दवाइयाँ तथा जहर से बचाने वाले इंजेक्शन बनाये जाते हैं इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि बेजोर जानवर की आंत में मिलता है तो ही यह काम में आ सकता है। पेट में आ जाने वाला बेजोर काम का नहीं होता है। यह दुनिया में बहुत रेयर होता है इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। इस प्रकार से एक साधारण ग्रामीण व्यक्ति करोड़पति बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here