हर्षो-उल्लास से मनाया जाएगा आज विजयदशमी का पर्व

0
385

प्रेम शांति सौहार्द्र का पर्व दशहरा आज देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में इस दिन को मनाया जाता है। आज सभी लोग एक दूसरे को बधाई देंगे। इस दिन नव दुर्गा का भी समापन किया जा रहा है। वहीं बंगाली समुदाय के लोग देवी की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें विदाई देंगे। आज देशभर में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

VijayadashamiImage Source http://www.happyteachersday-2015.com/

आज के दिन श्री राम ने रावण का वध कर सीता माता को उसकी कैद से आज़ाद किया था। इस दिन लोग अपने शस्त्रों की भी पूजा करते हैं। वहीं लंबे समय से किसी शुभ अवसर के लिए रूके हुए लोग आज अपने सभी मांगलिक कार्यो को पूरा करते हैं।

रावण को मारने से पूर्व राम ने दुर्गा की आराधना की थी। मां दुर्गा ने उनकी पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें विजय का वरदान दिया था। जिसके बाद ही राम ने लंका पर चढ़ाई की थी।
देशभर में रावण दहन के लिए कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ताकि सभी लोग इसका आंनद ले सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here