10 सालों से जल रहा हैं यह गांव, अभी तक नहीं पता लग सका इसके पीछे का रहस्य

0
428
गांव

 

दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जिनके पीछे के कारण को आज तक कोई नहीं जान पाया हैं। आज हम आपको ऐसे ही गांव से रूबरू करा रहें हैं जो पिछले 10 वर्ष से लगातार जल रहा हैं। इस गांव में कभी भी किसी भी स्थान पर आग लग जाती हैं, पर इसके पीछे के कारणों का पता आज तक नहीं लग सका हैं। अब यह गांव अपने आप में एक रहस्य बन चुका हैं। बड़े बड़े विशेषज्ञ भी अभी तक यहां में लगने वाली आग की गुत्थी को सुलझा नही पाएं। वर्तमान में इस गांव को अशुभ माना जा रहा हैं। यहां प्रतिदिन किसी न किसी घर में आग लग ही जाती हैं। बहुत से लोग इस जगह को शापित मानने लगें हैं तो कई लोग आग लगने की घटनाओं के लिए शैतानी शक्तियों को जिम्मेवार ठहराते हैं।

आखिर क्या हैं आग लगने का कारण –

गांवImage Source:

आपको बता दें कि यह गांव इटली में हैं। यहां आग किन कारणों से लगती हैं इसका पता वैज्ञानिक तक नहीं लगा सकें हैं। गांव के अंदर बिजली के स्वीच को ऑफ़ करने के बाद भी घर में रखें सामान में आग लग जाती हैं। बहुत से लोग इस प्रकार की घटी घटनाओं से परेशान हैं पर कोई भी इसका कारण समझ नहीं पाया हैं। अब यहां के निवासी आग लगने की इन घटनाओं से इतने परेशान हो चुके हैं कि वे इसे छोड़कर अन्य स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं।

आपको बता दें कि गांव में आग लगने की घटना 2004 में शुरू हुई थी। उस समय कई घरों के सामान में अचानक ही आग लग गई थी। इसके बाद गांव को बिजली पहुंचाने वाली कंपनी ने यहां की बिजली काट दी, पर समस्या उसके बाद भी बनी रही। तब से अब तक यह समस्या बनी हुई हैं और अब लोग यहां से धीरे धीरे पलायन करते जा रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here