भारत में जन्मे ये दो उद्योगपति भाई हैं ब्रिटेन के सबसे अमीर शख्स

0
415

भारतीय लोगों ने हर जगह अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देश हो या विदेश हर जगह आजकल भारतीयों का ही नाम सुनने को मिल रहा है। हालही में ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की सालाना लिस्ट जारी की गई है और आपको यह जान कर काफी खुशी होगी कि इस लिस्ट में सबसे टॉप पर भारत में जन्में दो भाइयों का नाम है। इस सूची में हिंदुजा बंधु को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

द संडे टाइम्स के द्वारा प्रकाशित अमीर लोगों की इस सालाना सूची में डेविड और सिमॉन रुबेन को टॉप पर स्थान दिया मिला हैं। डेविड व सिमॉन रुबेन का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन सन् 1950 में वो भारत से ब्रिटेन में चले गए थे। जहां उन्होंने संपदा और धातु का कारोबार शुरू किया। जिसके बाद आद आज उनकी कुल संपत्ति 13.1 अरब पाउंड के आस-पास है।

slide_341549_3524088_freeImage Source :http://i.huffpost.com/

इसके बाद दूसरे स्थान पर हिंदुजा बंधु हैं। जिनकी कुल संपत्ति 13 अरब पाउंड है। हिदुजा बंधु पिछले साल की ही तरह इस साल भी दूसरे स्थान पर हैं। जहां एक तरफ इन दो कारोबारियों की संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मी निवास मित्तल की संपत्ति में लगातार गिरावट होती जा रही है। वो जहां 2008 में 27.7 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ इस सूची में टॉप पर थे, वहीं आज इस सूची में वे 11वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

इस सूची में इसके अतिरिक्त कई नामचीन हस्तियों को भी स्थान मिला है। इस लिस्ट में साचा बैरन कोहेन उर्फ अली जी तथा उनकी पत्नी इस्ला फिशर, लुईस हैमिल्टन जो कि एक रेसिंग ड्राइवर हैं, को भी स्थान दिया गया है। वैसे इन तीनों को ही इस सूची में पहली बार स्थान दिया गया है।

ब्रिटेन में हर साल तैयीर होने वाली इस सूची में इस बार 120 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जो कि 2006 के बाद से आगे ही बढ़ते जा रहे हैं। अगर हम बात करें लंदन के अरबपतियों की तो उनकी संख्या में दिन प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है। वैसे अगर पूरे विश्व की बात करें तो चीन में कुल 193, भारत में 56 व रूस में 43 अरबपती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here