आज के दिन इटली के मेसिना में आया था सबसे भयंकर भूकंप

0
400

भारत और विश्व के इतिहास में 28 दिसंबर के दिन कई प्रमुख घटनायें हुईं। आज ही के दिन इतिहास का सबसे भयंकर भूकंप इटली के शहर मेसिना में आया था। भूकंप के कारण उठी समंदर की 39 फीट ऊंची लहरों ने इस पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। कई शहरों को इस भूकंप और सुनामी की लहरों ने तबाह कर दिया था। 28 दिसंबर 1908 में दक्षिणी इटली के मेसिना और रेजो कालाब्रिया में आए भूकंप और सूनामी के बाद एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। एक के बाद एक आई प्राकृतिक आपदाओं में मेसिना और रेजो कालाब्रिया समेत कई तटीय शहर तबाह हो गए। इसी प्रकार से 28 दिसंबर की तारीख को और भी कई वजहों से जाना जाता है। जानिए आज के दिन से जुड़ी खास जानकारियां को।

earthquake1Image Source: http://static01.nyt.com/

1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुगल शासक औरंगजेब द्वारा कैद कर यातना देने के कारण मौत हो गई थी।
1767 -किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1896 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदेमातरम गाया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गए ।
1928 – पहली बोलती फिल्म ‘मेलोडी ऑफ लव’ को कलकत्ता में दिखाया गया।
1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर सौ बार उड़ानें भरी।
1950 – द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
1972- जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
1974- पाकिस्तान में 6.3 रिक्टर स्केल का भूकंप आया, जिसमें मृतकों की संख्या 5200 रही।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1984 – राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।

earthquake2Image Source: http://www.dw.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here