आज के दिन पद्म विभूषण पुरस्कार की हुई थी स्थापना

0
296

भारत को भले ही राजा महाराजाओं का देश माना जाता हो, पर समय के साथ धीरे-धीरे राजशाही भारत से खत्म होने लगी। हालांकि यूरोप के कई देशों में राजशाही अभी भी जारी है। स्पेन की राजशाही भ्रष्टाचार के आरोपों से काफी समय तक जूझती रही है। 2 जनवरी 1492 को स्पेन में अंतिम मुसलमान शासकों के ग्रेनाडा साम्राज्य का अंत हुआ और पूरे देश में ईसाई शासकों का राज्य फिर से स्थापित हो गया। इसके साथ ही आज ही के दिन पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना भी की गई थी। आइए एक नज़र डालते हैं भारत और विश्व इतिहास में 02 जनवरी से जुड़ी प्रमुख घटनाओं पर।

vibhushan award1Image Source: http://www.uniindia.com/

1757 – ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता (अब कोलकाता) पर कब्जा किया।
1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
1879 – आस्ट्रेलिया के फ्रेड स्पोफोर्थ मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेले गये टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
1906 – विलिस कैरियर ने दुनिया के पहले एयर कंडीशनर के लिए अमेरिकी पेटेंट प्राप्त किया।
1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल में स्थित टालस्टाय फार्म को छोड़ा।
1933 – अमेरिकी सैनिकों ने निकारागुआ छोड़ा।
1942 – जापानी सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1954- पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गयी थी।
1954- भारत रत्न पुरस्कार को प्रारम्भ किया गया था।
1965 – अयूब खान पाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गये।
1973 – जनरल सैम एचएमजे मानेकशॉ फील्ड मार्शल बने।
1984 – ट्यूनिस में हुये दंगे में 100 से अधिक लोग मारे गये।
1991 – केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया।
1995 – फिलीपींस के लुजोन में एक बस दुर्घटना में 29 लोग मारे गये।
2014 – महाराष्ट्र में पुणे जिले के मालशेज घाट में एक बस के पहाड़ी से गिरने से उसमें सवार 30 लोगों की मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here