आज का इतिहास- भारत में हुई रिजर्व बैंक की स्थापना

0
346

1 अप्रैल का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन सन् 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई थी तथा इसी बैंक को नोट जारी करने का काम भी सौंपा गया। रिजर्व बैंक को आज भारत का केन्द्रीय बैंक माना जाता है तथा इस बैंक के माध्यम से भारत में मौजूद अन्य बैंकों का संचालन किया जाता है। इसके साथ ही यह भारत की अर्थव्यवस्था को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

bkbombldImage Source: https://www.rbi.org.in/

रिजर्व बैंक की जब स्थापना हुई थी तो इसके कार्यालय को कोलकाता में बनाया गया था। जिसके बाद सन् 1937 में इससे मुंबई लाया गया। प्रारम्भ में इस बैंक को निजी बैंक के रूप में ही देखा जाता था, लेकिन सन् 1949 में भारत सरकार ने इसे अपना उपक्रम बना दिया। आपको बता दें कि आज पूरे भारते में इसके लगभग 22 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनमें से ज्यादातर अलग-अलग राज्यों की राजधानियों में बनाए गए हैं।

1 अप्रैल को विश्व में घटी कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

1793- जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत।
1867- सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।
1878- कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
1881- यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भड़का।
1889- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ।
1891- ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क की शुरूआत।
1912- कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया।

delhiImage Source: http://a.files.bbci.co.uk/

1930- देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
1931- निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत।
1933- कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।
1935- भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई।
1936- उड़ीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया।
1969- भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू।
1976- दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1987- भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रूप में बदला गया।
1992- आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here