आज का इतिहास- मंगल पांडे को दी गई थी फांसी

0
748

8 अप्रैल का दिन भारत के लिए बहुत ही दुखद रहा क्योंकि इसी दिन सन् 1857 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे को फांसी दी गई थी। उन्होंने देश में स्वतंत्रता की जो चिंगारी भड़काई थी उसके कारण अंग्रेजी हुकूमत बहुत बुरी तरह से हिल गई थी। मंगल पांडे की शहादत को देख कर देश में क्रांति की एक लहर सी चल पड़ी थी जिसके बाद भारत के लोगों ने एक साथ मिल कर अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंका।

1Image Source: http://wahgazab.com/

मंगल पाण्डे के द्वारा किया गया विद्रोह भारत में बहुत ही बंड़े साम्राज्यों के लिए उनका काल सिद्ध हुआ। वैसे तो अंग्रेजों ने मंगल पाण्डे के विद्रोह को दबा दिया था, लेकिन वो यह नहीं जानते थे कि मंगल पांडे को देख कर पूरे देश के लोगों के भीतर स्वतंत्रता की आग जलने लगी थी। 1857 में भड़की यह चिंगारी सन् 1947 में 90 वर्षों के संग्राम के बाद पूर्ण रूप से शांत हुई। आज इस आजाद हवा में बिना किसी रोक-टोक के सांस लेने के लिए हम सभी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

8 अप्रैल को विश्व इतिहास में घटी कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

1801- रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।
1831- प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
1857- स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे को फांसी दी गई।
1894- प्रसिद्ध बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता ‘अब कोलकाता’ में निधन।
1912- नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
1929- भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।

2Image Source: https://drchaman.files.wordpress.com/

1947- अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 83 वर्ष की उम्र में निधन।
1961- ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।
1965- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू।
इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
2013- सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत और 50 हजार लोग विस्थापित।
2013- ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here