आज का इतिहास- भारत ने पहला उपग्रह आर्यभट्ट किया लॉन्च

0
311

19 अप्रैल 1975 का वो सबसे खास दिन जब भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष से जुड़ी सफलता के क्षेत्र में अपनी खास जगह हासिल की थी। यह हमारे भारत का पहला ऐसा वैज्ञानिक उपग्रह था जिसका नाम देश के मशहूर खगोलशास्त्री और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया। आर्यभट्ट ने ही बीजगणित का उपयोग करना सिखाया और साथ ही पाई का सही मान 3.1416 निकाला था। देश के इस पहले उपग्रह आर्यभट्ट को, जिसका वजन 360 किलोग्राम था सोवियत संघ के इंटर कॉसमॉस रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह लॉन्च किये जाने के 17 सालों बाद यानी कि 11 फरवरी 1992 को पृथ्वी पर वापस आया। आज के दिन से जुड़ी अन्य प्रमुख घटनाएं-

1775 – अमेरिकी क्रांति की शुरूआत।

1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1882- प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।

1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।

081211-am-comets1-02Image Source :http://www.space.com/

1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगायी।

1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।

1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस्तीफा देने वाले पहले कैबिनेट मंत्री बने।

1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।

1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।

2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here