आज का इतिहास- पहली बार इंसान ने अंतरिक्ष में रखा कदम

0
338

धरती से आसमान की ऊंचाई एक करने की हर किसी की मंशा होती है और इसी सपने को आज ही के दिन साकार किया सोवियत संघ के यूरी गैगरिन ने, जो अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले इंसान बने। 12 अप्रैल 1961 को सोवियत संघ के हीरो कहे जाने वाले गैगरिन ने अपने इन शब्दों के साथ पोयेखाली यानी चलो, कहते हुये अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए और अंतरिक्ष पहुंचने वाले पहले यात्री बने। आज के दिन से जुड़ी अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर-

1801 – विलियम क्रे को कोलकाता के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।

1801: रणजीत सिंह ने खुद पंजाब का महाराजा घोषित किया।

maharaja-ranjit-singhImage Source :http://www.gyanipandit.com/

1861: अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हुआ था। दक्षिण के राज्य उत्तरी औद्योगिक राज्यों के मुकाबले काफी पिछड़े थे और लंबे समय से दास प्रथा को खत्म करना चाह रहे थे।

1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।

1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने का समर्थन किया।

Saudi-Arabia-women_55d840303a0beImage Source :http://www.newstracklive.com/

1946 : सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।

1961: पहली बार सोवियत संघ ने यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। मेजर यूरी ने बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। उनकी उम्र उस वक्त 27 साल थी।

1973: सुडान ने अपना संविधान बनाया।

1975: अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।

1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने पर देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।

1981: अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।

columbia2Image Source :http://img01.ibnlive.in/

2006: साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।

2007: पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here