आज का इतिहास- बारडोली का सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था

0
1727

भारत समेत विश्व में 12 फरवरी के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। भारत में आज ही के दिन महात्मा गांधी के संकेत पर बारडोली में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने सत्याग्रह आंदोलन की शुरूआत की थी। महान मराठा राजनयिक नाना फडनविस का जन्म आज ही के दिन हुआ था। साथ ही आज ही के दिन भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था।

1Image Source: https://upload.wikimedia.org/

इसके अलावा अगर विश्व इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली थी। अमेरिकी में मिशिगन विश्वविद्यालय की स्थापना भी आज ही हुई थी। इसके अलावा चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को आज ही दिन अपनाया था।

इसके अलावा भारत और विश्व इतिहास में कुछ और घटनाएं भी हुई थीं, जो इस प्रकार हैं –

1742 महान मराठा राजनयिक नाना फडनविस का जन्म।
1762 ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।

2Image Source: https://upload.wikimedia.org/

1771 गुस्टाव तृतीय स्वीडेन के राजा बने।
1818 दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

3Image Source: https://becaseducationusa.files.wordpress.com/

1855 अमेरिकी में मिशिगन विश्वविद्यालय की स्थापना।
1871 एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं भारत में सामाज सुधारक चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज का इंग्लैंड के न्यूकैसल में जन्म।
1882 नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना।

4Image Source: http://www.newhistorian.com/

1912 चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
1922 गांधी जी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये मनाया।
1925 उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1928 गांधी जी ने बारडोली में सत्याग्रह करने का संकेत दिया।

5Image Source: Image Source: http://all-len-all.com/

1938 जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
1953 सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1975 भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
1979 ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here