आज का इतिहास- बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन का हुआ जन्म

0
395

9 अप्रैल का दिन विश्व के इतिहास में एक खास महत्व रखता है। आज के ही दिन विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थीं। आज के ही दिन बॉलीवुड को मिली थी उनकी एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री जया बच्चन। सन् 1948 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में जया बच्चन का जन्म हुआ। जया बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। एक अभिनेत्री के रूप में अगर जया बच्चन को देखा जाए तो उनकी अपनी ही कई सारी उपलब्धियां हैं।

image3Image Source :http://www.filmactorphoto.com/

जया बच्चन ने हिन्दी सिनेमा में उस समय कदम रखा था जब महिलाओं को घर से बाहर तक जाने के लिए माना किया जाता था। बॉलीवुड में जया के लिए अपनी जगह बनाना एक बहुत ही कठिन काम रहा। जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो उस समय पहले से ही मुमताज, शर्मिला टैगोर व हेमा मालिनी छायी हुईं थीं। सत्तर के दशक में एक सीधी सादी लड़की का ग्लैमर की दुनिया में कदम रखना और उसके बाद सफलता को प्राप्त करना एक बहुत ही नामुमकिन सा काम लगता है, लेकिन जया बच्चन ने अपनी प्रतिभा से हर उस मुकाम को हासिल किया जिसे वो अपने जीवन में पाना चाहती थीं। आज वो अपने निजी जीवन में एक बहुत ही अच्छी मां, बीवी, सास व दादी का किरदार निभा रही हैं।

9 अप्रैल को विश्व के इतिहास में घटी कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

1667- पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।

1838- लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।

1893- राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है। राहुल सांकृत्यायन को हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकारों में गिना जाता है। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगान्तरकारी माना जाता है।

1945- यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।

image1Image Source :http://blog.nuclearsecrecy.com/

1957- मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।

1975- साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया था। ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।

2003- आज ही के दिन ईराक में सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया था और कुछ लोगों ने गुस्से में बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को नीचे गिरा दिया था।

2005- प्रिंस चार्ल्स ने कमिला से शादी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here