दिल्ली के करीब आकाश से गिरी थी यह अनोखी वस्तु, देखने के बाद लोग भी रह गए दंग

0
421
दिल्ली

साफ मौसम में यदि अचानक कोई चीज अंतरिक्ष से आकर धरती पर गिरती है तो लोगों को विस्मित होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आज जिस घटना के बारे में हम आपको यहां बता रहें हैं वह भी कुछ ऐसी ही है। सबसे पहले आपको बता दें कि यह घटना किसी अन्य देश में नहीं बल्कि अपने ही भारत में हालही में घटित हुई है।

हरियाणा के गुरुग्राम में घटी है घटना

दिल्लीImage source:

यह घटना है दिल्ली के करीब बसे हरियाणा के गुरुग्राम की। यहां के फाजिलपुर बादली गाँव में अचानक ही आकाश से बर्फ का एक टुकड़ा धरती पर गिरा। यह बर्फ का टुकड़ा गेंहू के एक खेत में गिरा था। इसको देखने के बाद लोग हैरान रह गए। असल में हैरानी की बात यह थी कि जब यह बर्फ का टुकड़ा आकाश से अचानक नीचे गिरा तो उस समय मौसम बिल्कुल साफ़ था और कहीं कोई बादल भी नहीं थे। ऐसे वातावरण में आकाश से बर्फ का गिरना लोगों के आश्चर्य का कारण बना था। जिस स्थान पर यह टुतड़ा गिरा वहां पर गड्ढा पड़ गया था। इस बात की सुचना किसानों ने पुलिस को दी और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। इस मामले में सरपंच गोविंद ने बताते है कि “आकाश से बर्फ जैसी ही वस्तु खेत में अचानक आकर गिरी थी। इस बात की सुचना उन्होंने पुलिस वालों को दे दी थी। पुलिस जांच में जुटी है, पर मौसम साफ होने के कारण यह घटना कई प्रकार के प्रश्न भी उठा रही है।

बर्फ का विशाल गोला गिरा था आकाश से

दिल्लीImage source:

इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई और अब स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की टीम मिलकर इस बात का पता लगा रहें हैं कि क्या यह घटना कोई प्राकृतिक घटना है या इसके पीछे कुछ और मामला है।” गांव के एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस घटना के बारे में बताया है कि “सुबह करीब 9 बजे यह घटना घटित हुई थी। तब आसमान से अचानक ही बर्फ का यह विशाल टुकड़ा खेत में आकर गिर पड़ा था तथा उसके बाद किसी हवाई जहाज के गुजरने जैसी आवाज सुनाई दी थी।
किसानों ने इसको आकर देखा तो यह टूट चुका था। इस घटना की जांच के लिए मौसम विशेषज्ञ एस.सी भान भी खेत में पहुंचे थे, पर उस समय तक बर्फ का टुकड़ा पिघल चुका था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल भर लिए थे तथा उनको चैक करने के लिए लैब में भेजा जा चुका है। अब जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ इस बारे में कुछ भी सही से बता पाना मुश्किल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here