कोबरा भी जिसके जहर से मर जाता है ऐसे जंतु को जिंदा चबा जाता है यह व्यक्ति

0
512

कोबरा एक ऐसा खतरनाक सांप है जिसके काटने से कोई जीवित नहीं बचता, पर आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति से मिला रहें हैं जो उस जंतु को भी कच्चा चबा जाता है जिसके काटने से कोबरा भी मर जाता है। जी हां, देखा जाए तो यह व्यक्ति कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि यह व्यक्ति उस जंतु को भी खा जाता है जिसके काटने से कोबरा भी मर जाता है, आइए जानते हैं इस व्यक्ति के बारे में।

guman singh jaat1Image Source:

खतरनाक जंतु को खाने वाले इस व्यक्ति का नाम है “गुमान सिंह जाट” हैं। वर्तमान में इनकी उम्र 42 वर्ष है और ये राजस्थान के करौली नामक स्थान के रहने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको हम यह भी बता दें कि गुमान सिंह “गोयरे” नामक जंतु को पलभर पकड़ लेते हैं और बता दें कि गोयरे नामक यह जंतु इतना खतरनाक होता है कि इसके काटने से कोबरा भी मर जाता है। गुमान सिंह इसी गोयरे को उसकी जीभ से पकड़कर जमीन से निकाल लेते हैं। इतना ही नहीं ये इस गोयरे को अपने मुंह में भी आसानी से रख लेते हैं।

गुमान सिंह “क्यारदाखुर्द गांव” के रहने वाले हैं और अभी तक तीन हजार से भी ज्यादा गोयरे पकड़ चुके हैं। गुमान सिंह का कहना है कि जब कभी जंगल से निकल कर गोयरा बस्ती या कालोनी में आ जाता है तो वे उसको पकड़ कर लोगों का डर दूर करते है और गोयरे को दूर जंगल में छोड़ देते हैं। इस प्रकार से गुमान सिंह लोगों के हित में वर्षों से यह काम करते आ रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here