पैदा हुआ अजीबो-गरीब जंतु, चेहरा मिलता है बंदर से और सिर पर है सिर्फ एक आंख

0
647
अजीबो-गरीब जंतु

 

कभी-कभी ऐसे अजीबो-गरीब जंतु देखने को मिलते हैं जिनको देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। आइए आपको मिलवाते हैं एक ऐसे ही जीव से जिसको देखकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां, आज हम आपको जिस अजीबो-गरीब जंतु के बारे में आपको बता रहें हैं उसने हाल ही में जन्म लिया है। इस जंतु को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। असल में इस जंतु का चेहरा बंदर से मिलता था, पर इसके माथे पर सिर्फ एक ही आंख थी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस जंतु के बारे में।

सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस अजीबो-गरीब जंतु का जन्म एक किसान के यहां मादा सूअर से हुआ है। लेकिन जब किसान ने इस अजीबो-गरीब जंतु को देखा तो वह भी हैरान रह गया। असल में इस जंतु की शक्ल बंदर के जैसी थी और इसके माथे पर सिर्फ एक ही आंख बीच के भाग में थी। आपको हम बता दें कि इस अजीबो-गरीब जंतु का जन्म क्यूबा के पिनार डेल रियो नामक क्षेत्र में हुआ था। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस मादा सूअर से इस जंतु का जन्म हुआ है उसने इसके साथ में 9 अन्य बच्चो को भी जन्म दिया था, पर इसको छोड़ कर सभी सामान्य हैं। विशेषज्ञ इस बारे में कहते हैं कि इस जंतु का शरीर अजीबो-गरीब होने का कारण जेनेटिक म्यूटेशन भी हो सकता है, पर सही निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए डॉक्टरों ने इस जंतु के खून के सैंपल ले लिए हैं। इस प्रकार से क्यूबा में पैदा हुआ यह जंतु सभी लोगों की हैरानी का कारण बन गया है। जो भी लोग इसको देख रहें हैं वे इसको देख कर चकित हो रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here