5.46 करोड़ की बिकी यह 200 रूपए में खरीदी अंगूठी, जानें क्यों

0
368
अंगूठी

 

कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हमारे साथ घट जाती हैं जिनको जानने के बाद में हर कोई चकित रह जाता है, हाल ही में भी कुछ ऐसी ही घटना घटी है जिसको जानकार आज हर कोई चकित है और हम आज आपको इस घटना के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। यह घटना है एक ऐसी अंगूठी की जिसको एक महिला महज 200 रूपए में खरीदा और उसके बाद उसे 37 वर्ष तक पहना भी, पर इतना होने के बाद अब भी उसकी वह अंगूठी 5.46 करोड़ में बिक रही है, यह काफी चकित कर देने वाली बात है, इसलिए आज हम आपको बता रहें हैं कि आखिर क्या है इस अंगूठी का राज, जो यह इतनी महंगी बिक रही है, आइए जानते हैं इस अंगूठी के बारे में विस्तार से।

असल में बात यह है कि लंदन की एक महिला ने कार बूट सेल से एक अंगूठी महज 200 रूपए में खरीदी थी, क्योंकि वह उसको सुंदर लगी थी और इस महिला ने इस अंगूठी को 37 वर्ष तक पहने भी रखा, पर जब उसे यह पता लगा कि इस अंगूठी की कीमत महज 200 रूपए नहीं बल्कि करोड़ों रूपए है तो यह महिला चौंक गई और उसने इस अंगूठी के बारे में जौहरी से कन्फर्म किया, तब जौहरी ने बताया कि असल में यह असली हीरे की अंगूठी है। यह पुराने समय में बनाई गई थी, शायद इसलिए हीरे की कटिंग सही से नहीं की गई थी, इसलिए हीरा चमक नहीं रहा था, पर यह असली हीरे की अंगूठी है। यह अंगूठी 26 कैरेट के आसपास की है और भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 2.9 करोड़ रूपए है। इस घटना के बाद में महिला से आभूषणों को नीलाम करने वाली एक संस्था ने संपर्क किया और इस अंगूठी की नीलामी कराई तो इसकी कीमत 5.46 करोड़ रूपए तक लगाई गई। इस प्रकार से महज 200 रूपए में खरीदी एक अंगूठी की कीमत आज करोड़ो में पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here